Breaking News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत दरभंगा ने निकाली जागरूकता पदयात्रा

 

दरभंगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, दरभंगा द्वारा भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में #MyBharatMyVote अभियान के तहत शुक्रवार को एक भव्य मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में लगभग 500 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी कॉलेज के प्राचार्य प्रेम कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य #MyBharatMyVote अभियान के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

 

इस अवसर पर युवाओं ने प्रतीज्ञा चक्र बनाकर मतदान की शपथ ली तथा पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया गया। युवाओं ने

“मेरा वोट, मेरा स्वाभिमान”

जैसे नारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

 

प्रधानाचार्य प्रेम कुमार  ने अपने संबोधन में कहा,

“#MyBharatMyVote जैसे अभियान युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। प्रत्येक युवा को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।”

 

वहीं जिला युवा अधिकारी श्री राकेश कुमार ने कहा,

“युवा भारत के माध्यम से #MyBharatMyVote अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर उन्हें एक जिम्मेदार और सक्रिय मतदाता बनाना है।”

 

इस प्रोग्राम में इसके इलावा सचिव हरि नारायण सिंह ,NSS के प्रमुख डॉ. अविनाश कुमार,डॉ. अजीत चौधरी सह भी उपस्थित रहे|

 

कार्यक्रम के दौरान जलपान (रिफ्रेशमेंट) की व्यवस्था की गई।

 

इस सफल आयोजन में माय भारत दरभंगा के वॉलंटियर्स मनोज मिश्रा, प्रशांत कुमार, सुप्रिया राज, विकास कुमार झा, ज्योति कुमारी, कुमेर यादव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

 

Check Also

बजट विकसित भारत की यात्रा का आर्थिक दस्तावेज परन्तु अभियंताओ के हाथो मे हो विकास का कमान – डॉ० सुनील 

🔊 Listen to this बजट विकसित भारत की यात्रा का आर्थिक दस्तावेज परन्तु अभियंताओ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *