Breaking News

जान हथेली पर रखकर कोरोना की सर्वे करने वाले कर्मियों को 4 माह बाद भी मानदेव का भुगतान नहीं होने से मायूस!! अजय कुमार की रिपोर्ट

जान हथेली पर रखकर कोरोना की सर्वे करने वाले कर्मियों को 4 माह बाद भी मानदेव का भुगतान नहीं होने से मायूस!!

 

जान हथेली पर रख कर कोरोना की सर्वे करने वाले कर्मियों के चार माह बाद भी मानदेय का भुगतान नही होने से है मायूस मांझागढ़ गोपलगंज प्रखण्ड अंतर्गत 20 पंचायतों में चार माह पूर्व सेविका और आशा कार्य कर्ता अप्रैल माह में घर घर जा कर कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हेतु सर्वे किया था जिसके जांच क्षेत्रीय पर्यवेक्षक किये थे ।मई माह में पर्यवेक्षक घर घर जा कर प्रवासी मजदूरों का सर्वे किये था उस समय लक डाउन के चलते सभी लोग घर मे रहते थे ।और ये कर्मी घर घर जाकर सर्वे करते थे ।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कहा जा रहा था ।कि कोरोना एक आपदा है ।इस मे कार्य करने वाले कि भुगतान आपदा मद से तुरन्त हो जाएगा लेकिन कार्य के तीन माह बाद भी भुगतान नही होने से सर्वे कर्मी मायूस है ।कर्मी कमलावती देवी विमला देवी गीता देवी सुशीला देवी पर्यवेक्षक राजेश मांझी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना माहामारी और बाढ़ की तबाही भखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है ।इस परिस्थिति में भी जो हमलोग काम किये है । उसका भी भुगतान नही हो इससे ज्यादा क्या मायूसी होगी ।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …