Breaking News

दरभंगा तीन दिवसीय 48वां मिथिला विभूति पर्व समारोह 28 नवंबर से होगा। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

तीन दिवसीय 48वां मिथिला विभूति पर्व समारोह 28 नवंबर से होगा
————–
समारोह के बेहतर आयोजन के लिए गठित की कमेटियां
——————
48वें मिथिला विभूति पर्व समारोह के आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए विद्यापति सेवा संस्थान के आम सभा की बैठक एमएलएसएम कॉलेज परिसर में हुई। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वैश्विक महामारी कोरोना के सुरक्षा मापदंड के अनुरूप कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लेते हुए आयोजन से संबंधित विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुए संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि आम सभा की बैठक में आगामी 28, 29 एवं 30 नवंबर को तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह का आयोजन कोरोना महामारी के सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह का संरक्षक एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विद्यानाथ झा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा एवं डाॅ एस एन झा को बनाया गया। आयोजन समिति के मुख्य सलाहकार पं कमला कांत झा एवं स्वागताध्यक्ष विष्णुदेव ठाकुर बनाये गये। जबकि स्वागत महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का भार क्रमशः प्रो. जीवकांत मिश्र व डॉ गणेश कांत झा को सौंपा गया ।
संस्थान की मुख पत्रिका अर्पण के संपादक की कमान एक बार फिर साहित्यकार डॉ महेद्र नारायण राम को दी गई। जबकि कवि सम्मेलन के प्रभारी वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र हरित बनाये गये। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का प्रभारी वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा को बनाया गया।
शोभा यात्रा का प्रभार विनोद कुमार झा एवं प्रो विजय कांत झा को संयुक्त रूप से दिया गया। जबकि समारोह में दिये जाने वाले विभिन्न सम्मानों के लिए पं कमला कांत झा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में बतौर सदस्य एमएलएसएम कालेज के प्रधानाचार्य डॉ विद्यानाथ झा, डॉ महेन्द्र नारायण राम एवं प्रो जीवकांत मिश्र शामिल किए गये।
सांस्कृतिक आयोजन के लिए पं कमला कांत झा के संयोजन में प्रो जीवकांत मिश्र, प्रो विजय कांत झा एवं प्रो चन्द्रनाथ मिश्र की समिति गठित की गई। मीडिया संयोजक एवं कार्यालय सचिव का प्रभार प्रवीण कुमार झा को दिया गया। प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई एवं आशीष चौधरी को इस कार्य में सहयोगी के रूप में जवाबदेही दी गई। अतिथियों के भोजन सामग्री के व्यवस्थापन के लिए सर्वसम्मति से चौधरी बैद्यनाथ राय के नाम पर मुहर लगाई गई।
इससे पूर्व जीआई टैगिंग के तहत मिथिला के मखाना की ब्रांडिंग बिहार के नाम से किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसकी ब्रांडिंग मिथिला मखाना के रूप में किए जाने के मामले पर सघन अध्ययन कर संस्थान का पक्ष तैयार करने के लिए डॉ अनिल कुमार झा, डॉ विद्यानाथ झा एवं प्रवीण कुमार झा की तीन सदस्यीय समिति बनाई गई।
कार्यक्रम के अंत में कवि प्रो राम उदिष्ट राय व्याधाजी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …