Breaking News

लालू का संदेश लेकर केवटी के बरही गांव पहुंचे नज़रे आलम अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

लालू का संदेश लेकर केवटी के बरही गांव पहुंचे नज़रे आलम

ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दरभंगा वासियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ फखरुद्दीन कमर की अध्यक्षता में बरही गांव का दौरा किया।

दरभंगा- ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के अध्यक्ष नजरे आलम ने विशेष तौर पर बताया कि बरही में फैले तनाव पर पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीक़ी सहित राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव जी भी बहुत चिंतित हैं पिछले दिनों से ही दोनो शीर्ष नेताओं की घटना पर नज़र है। अब्दुल बारी सिद्दीकी जी के द्वारा श्री लालू यादव ने मुझतक अपना संदेश भिजवाया है कि बरही गांव में फैले तनाव को हर हाल में सामाजिक स्तर पर बात कर खत्म किया जाए। और ध्यान रखा जाए कि दोबारा फिर इस तरह का उन्माद शरारती तत्व बिहार के किसी भी क्षेत्र में न फैला सकें। श्री सिद्दीकी ने भी व्यक्तिगत तौर पर बिहार सरकार के आला अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा था।

इस दौरे पर बात करते हुए नज़रे आलम ने कहा कि बरही गांव में शांति और सद्भाव मेरी पहली प्राथमिकता है। पड़ोसी होने के नाते बरही के लोगों के प्रति मेरी ज़िम्मेदारी कहीं ज़्यादा है। इसी नाते मैंने स्थानीय स्तर पर प्रशासन और समाज के हर तबके से बातचीत की उनकी राय और लोगों की पीड़ा को सुना और समझा।

शनिवार से ही बरही में शांति का माहौल है और स्थानीय प्रशासन के लोग अच्छा काम रहे हैं। हां लोगों में पुलिस के बल प्रयोग को लेकर गुस्सा तो है क्योंकि उपद्रवियों के चक्कर में कुछ निर्दोष भी लाठी के शिकार हुए हैं। इसके अतिरिक्त गांव में सबसे बड़ी समस्या आर्थिक नुकसान की है जिसपर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उनकी भरपाई जांच करवाकर की जाएगी। कुछ लोग अभी गांव में घरों से निकलने में डर ज़रूर रहे हैं पर पुलिस प्रशासन को मैंने मुस्तैद और चौकन्ना पाया।

स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा कि आपसी विवाद को कुछ लोगों ने जान बूझ कर सांप्रदायिक रंग दे दिया जिसके कारण पूरे गांव को ये दंश सहना पड़ रहा है। मैंने साफ शब्दों में कहा है कि मैं किसी का तरफदार नहीं हूँ, मैं इंसाफ का अलंबरदार हूँ।प्रशासनिक जांच पर लोगों को भरोसा है कि दोषियों पर करवाई होगी और गांव में फिर से अमन-चैन बनाये रखने को लेकर लोग एकजुट और दृढ़ दिख रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और वरीय अधिकारियों का भी सहयोग इस दौरे पर मिला और गांव का माहौल शांति की तरफ बढ़ रहा है।

दौरा में राजा खान, जीशान अख्तर, मोतिउर रहमान, हीरा नेजामी, नसर, रेयाज अहमद, हुसैन असम, राजा राम, सरोज यादव, राजु पासवान, मनोज मंडल आदी टीम में शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …