बिहार दंत चिकित्सा संघ की ओर से प्रदेश सचिव डॉ अनवार अशरफ की अध्यक्षता में जिला सचिव डॉक्टर पवन झा, जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना झा ,डॉ मेहर फातमा ने पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी से मुलाकात की
और कोरोनावायरस महावारी कि इस स्थिति में बिहार के स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर बनाने के संबंध में पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई बिहार में 15000 लोगों के आबादी पर भी एक डॉक्टर नहीं है जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 1000 लोगों के लिए एक डॉक्टर जनसंख्या अनुपात निर्धारित किया है , अकॉर्डिंग टू टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट 2014 की संशोधित नियमावली के अनुसार हर पंचायत में 9 तरह के स्वास्थ्य सुविधाएं होनी तथा नियमावली 2014, आर्टिकल 309 के अनुसार प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर 12 तरह के स्पेशलिस्ट चिकित्सक अनिवार्य है चाहिए जिसमें मुंह एवं दंत चिकित्सक भी हैं , इसके अनुसार प्रत्येक वर्ष 10 शिक्षकों की बहाली होनी चाहिए, दंत चिकित्सक अपनी पढ़ाई के दौरान 3 वर्षों तक मेडिकल से संबंधित विषयों की पढ़ाई अन्य चिकित्सकों की तरह ही करते हैं कोरोनावायरस की इस महामारी में यह ज्ञात होना चाहिए कि यह एक विषाणु जनित रोग है जिसका संबंध मंगला नाक एवं फेफड़ा से संभवतः ज्यादा है अतः इस रोग के फैलाव का यह कारण होने की वजह से इसमें हम दंत चिकित्सकों का योगदान अहम होगा। देश के दूसरे राज्य में जैसे कि महाराष्ट्र पंजाब कर्नाटका मध्य प्रदेश राज्य ने भी ऐसा कदम उठाया है और डेंटल चिकित्सकों की सेवा ले रहे हैं इस इंफॉर्मेशन से रिलेटेड डाक्यूमेंट्स की कॉपी नगर विधायक संजय सरावगी को सौंप दी गई है। आगे प्रदेश सचिव डॉक्टर अनवार अशरफ ने कहा के इस कोरोनावायरस महामारी ने बिहार के लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुनिया के सामने जग जाहिर कर दिया , हम समाज की सेवा करना चाहते हैं पर हम दंत चिकित्सकों की बहाली 2015 के बाद नहीं हुई है , जबकि आर्टिकल 309, 2014के अनुसार दंत चिकित्सक की बहाली प्रत्येक प्रत्येक वर्ष प्रत्येक प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र ,एडिशनल प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, डिस्टिक व सदर हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज में होना अनिवार्य है इस तरह कुल लगभग 3200 दंत चिकित्सक की बहाली अग्रसर होना चाहिए । पूर्व केंद्र मंत्री अली अशरफ फातमी ने इस विषय को काफी गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कहां है कि हम यथाशीघ्र स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखते हैं और जहां भी चिकित्सक की कमी है वहां दंत चिकित्सकों को नियुक्त किया जाए , और उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को फोन कर दंत चिकित्सकों की बहाली करने की सिफारिश की । इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ अनवर अशरफ, जिला सचिव डॉ पवन , जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना झा, डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ मेहर फातमा, उप प्रदेश सचिव डॉ हिब्बान, जिला अध्यक्ष डॉ राजन जिला उपाध्यक्ष गौतम मिश्रा ,डॉ सुमित, डॉक्टर दिव्या झा, डॉक्टर इम्तियाज अहमद, डॉक्टर आमिर रजा , नवा इमाम सरफराज, डॉक्टर तौकीर अहमद रहमानी, डॉ इकबाल , प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, उप प्रदेश अध्यक्ष सौरव कुमार मिश्रा, प्रदेश महासचिव रजनीश शर्मा, जिला प्रतिनिधि नवा इमाम आदि उपस्थित थे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal