Breaking News

दरभंगा एमएलएसएम कॉलेज में हॉस्टल और पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र-संघ ने किया डीएसडब्लू का घेराव –   अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

एमएलएसएम कॉलेज में हॉस्टल और पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र-संघ ने किया डीएसडब्लू का घेराव –

स्टूडेंट यूनियन के संगठन मंत्री व एमएलएसएम कॉलेज छात्र-संघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में एलएनएमयू के छात्र-कल्याण अध्यक्ष प्रो.रतन कुमार चौधरी का घेराव अपनी मांगो को लेकर कॉलेज परिसर में किया गया इस बाबत दिवाकर मिश्रा ने कहा हैं लगातार आंदोलन के बाबजूद अब तक छात्रों के लिए हॉस्टल का निर्माण नहीं किया गया 9 हजार छात्रों वाले इस कॉलेज में अब तक पीजी का पढ़ाई शुरू नहीं किया गया जिसका कारण ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पदाधिकारी हैं दरभंगा में सबसे ज्यादा छात्रों की संख्या इसी कॉलेज में हैं बाबजूद छात्रों की मांगो को दरकिनार किया जा रहा हैं इस बाबत एमएसयू और छात्र-संघ के नेतृत्व में पिछले 20 अगस्त को कॉलेज परिसर से विश्वविद्यालय परिसर तक अधिकार मार्च निकालकर कर विश्वविद्यालय को चेताने का काम किया गया था जिसका कोई भी असर विश्वविद्यालय प्रशासन पर देखने को नहीं मिला जिस कारण आज कॉलेज निजी काम से आए छात्र-कल्याण अध्यक्ष के गाड़ी को घेर अपनी मांग मनवाने की कोशिश कर रहे हैं हमारा मांग था की कॉलेज में छात्रों के लिए हॉस्टल का निर्माण हो कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू किया जाए खेल-कुद के लिए बैडमिंटन,कब्बड्डी,खोखो कोर्ट बनाया जाए आदि मांग शामिल हैं इस बाबत छात्रों ने छात्र-कल्याण अध्यक्ष के गाड़ी के आगे आकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया विरोध pradars में शामिल एमएसयू कॉलेज प्रभारी व कॉलेज छात्र-संघ महासचिव आदित्य मिश्रा ने कहा कॉलेज से सारी फोर्मिलिटी पूरा कर लिया गया हैं मामला विश्वविद्यालय में फंसा हुआ हैं कॉलेज के हॉस्टल के लिए आवंटित जमीन पर डिस्टेंस एजुकेशन का बिल्डिंग बनाने की साजिश रच 9 हजार छात्रों को ठगने का काम विश्वविद्यालय ने किया हैं आज एमएलएसएम कॉलेज पढ़ाई से लेकर खेल-कुद में भी सभी कॉलेजो से आगे हैं कॉलेज परिसर में शैक्षणिक माहौल के साथ साथ छात्रों के लिए तमाम सुविधा उपलब्ध हैं जो एक कॉलेज में होना चाहिए छात्र इस कॉलेज में सेकड़ो किलोमीटर दूर से पढ़ने के लिए आते हैं हॉस्टल नहीं होने के कारण प्राइवेट लॉज में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं इस कॉलेज में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के होते हैं प्राइवेट लॉज में रहने के कारण इन्हे प्रत्येक महीना लगभग 5 हजार रुपया का अतिरिक्त खर्च करना परता हैं अगर हॉस्टल सुविधा छात्रों को मिले तो यह खर्च 500 या 1000 रुपया में पूरा हो जाएगा लेकिन छात्र विरोधी मिथिला विश्वविद्यालय के पदाधिकारी हॉस्टल बनाने के जगह हॉस्टल के जमीन को ही खाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं स्नातक पास करने के बाद कॉलेज में सारी सुविधा होने के बाबजूद छात्रों को दूसरे कॉलेज का रुख अपनाना परता हैं छात्र-कल्याण अध्यक्ष को घेरने का एक मात्र उदेश्य उनको अपनी मांग के प्रति सचेत करना हैं अगर हमारी मांग पूरा नहीं किया जाता हैं तो आने वाले समय में पुरे विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को विश्वविद्यालय में जाकर घेरने का काम किया जाएगा जब तक मांग पूरा नहीं हो जाता हमारा आंदोलन जारी रहेगा जिसकी पूर्ण जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी बाद में कॉलेज प्रशासन के हस्तक्षेप से छात्रों को साइड कर छात्र-कल्याण अध्यक्ष के गाड़ी को निकाला गया छात्रों ने मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया हैं – इस मौके पर कॉलेज महासचिव आदित्य मिश्रा, एम॰एस॰यू अध्यक्ष गोविंद झा, आशिष झा, प्रदिप, हरिओम आदि छात्रों ने भी अपना विरोध जताया अमन सक्सेना प्रभारी एलएनएमयू
मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …