Breaking News

पूर्व मंत्री रामदेव राय के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक।। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

पूर्व मंत्री रामदेव राय के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक
——
बछवाड़ा के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व काबीना मंत्री रामदेव राय के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक जताया। शनिवार को उनके निधन की खबर आने के बाद विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने शोक संदेश में उनके निधन को मिथिला-मैथिली के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को नेकदिल इंसान, कुशल सामाजिक कार्यकर्ता, मिलनसार स्वभाव का इमानदार नेता और मिथिला मैथिली के विकास का समर्पित हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे आम मिथिलावासी के दिल में हमेशा जीवंत बने रहेंगे।
मैथिली साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि उनके निधन से मिथिला-मैथिली के विकास के लिए सतत चिंतनशील रहने वाला एक हितचिंतक हमसे सदा के लिए जुदा हो गया। संस्थान के सचिव प्रो जीव कांत मिश्र ने कहा कि उनके निधन से मिथिला की राजनीति में कार्यकर्ता युग का अंत हो गया।
वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने उन्हें सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला मिथिला-मैथिली के विकास का समर्पित समाजसेवी बताया। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक कुमार मेहता ने उन्हें सांगठनिक क्षमता से भरपूर जमीन से जुड़ा नेता व कार्यकर्ता बताया।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके जाने से समाज सेवा के रास्ते राजनीति साधने वाला एक मजबूत स्तंभ ढह गया। महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा कि उनके निधन से मिथिला मैथिली के विकास का एक सशक्त अभियानी हमने खो दिया। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, प्रो चंद्र मोहन झा पड़वा, डॉ उदय कांत मिश्र, आशीष चौधरी, मेघानंद झा आदि शामिल हैं।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …