Breaking News

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक।। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक
——
पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक जताया। सोमवार की शाम उनके निधन की खबर आने के बाद विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने शोक संदेश में उनके निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि रक्षा, विदेश तथा वित्त मंत्री के साथ साथ देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वे अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक में सर्वप्रिय थे। अनेक उच्च पदों पर आसीन होने के बावजूद जमीन से जुड़े नेता के रूप में वे हमेशा याद किए जाएंगे।
मैथिली साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि उनके निधन से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के विकास के लिए सतत चिंतनशील रहने वाला हितचिंतक हमसे सदा के लिए जुदा हो गया। संस्थान के सचिव प्रो जीव कांत मिश्र ने कहा कि विधान परिषद सदस्य से राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर विराजमान होने वाले प्रणब मुखर्जी का योगदान भारत की राजनीति में हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति के स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया। उनके निधन से भारत ने राजनीति का एक धुरंधर पुरोधा व सच्चा भारत रत्न खो दिया।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने अपने शोक संदेश में कहा कि अनेक उच्च पदों पर आसीन होने के बावजूद जमीन से जुड़े नेता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा कि असाधारण प्रतिभा के धनी प्रणव दा के व्यक्तित्व में परंपरा और आधुनिकता का अभूतपूर्व संगम था। अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, डॉ उदय कांत मिश्र, आशीष चौधरी, मेघानंद झा आदि शामिल हैं।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …