Breaking News

कल्याणपुर,समस्तीपुर के दुर्घटनाग्रस्त ड्राइवर वशिष्ठ राय की प्रसव पीड़िता पत्नी संगीता देवी के लिए हुआ रक्तदान अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

रक्तदान जीवनदान’ उक्ति को चरितार्थ किया राजकुमार गणेशन ने

कल्याणपुर,समस्तीपुर के दुर्घटनाग्रस्त ड्राइवर वशिष्ठ राय की प्रसव पीड़िता पत्नी संगीता देवी के लिए हुआ रक्तदान

*भारत विकास परिषद् की भारती-मंडन शाखा,दरभंगा के तत्वावधान में डीएमसीएच में हुआ रक्तदान*

*चार माह के अंतराल में राजकुमार ने किया पीड़िता के लिए दोबारा स्वैच्छिक रक्तदान*
रक्तदान महादान कहा जाता है,क्योंकि इससे हम जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन को बचा सकते हैं।हर व्यक्ति को 4 माह के अंतराल पर एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए।इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है तथा प्रसन्नता का अनुभव होता है। उक्त बातें भारत विकास परिषद् की भारती-मंडल शाखा,दरभंगा के तत्वावधान में डीएमसीएच,दरभंगा में कल्याणपुर,समस्तीपुर के दुर्घटनाग्रस्त ड्राइवर वशिष्ठ राय की प्रसव पीड़ीता पत्नी संगीता देवी के लिए रक्तदान करते हुए डॉ प्रभात दास फाउंडेशन,दरभंगा के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गणेशन ने कहा।
ज्ञातव्य है कि राजकुमार ने 4 माह पूर्व मई माह में ही कैंसर पीड़ित के लिए रक्तदान किया था।हर चार-पांच माह में एक बार स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले राजकुमार “रक्तदान- जीवनदान” उक्ति को चरितार्थ करते रहे हैं।आज का रक्तदान डॉ नूतन कुमारी के सैयदनगर स्थित हॉस्पिटल में प्रसव हेतु भर्ती संगीता देवी के लिए किया गया,जिनके ड्राइवर पति का हाल ही में गंभीर दुर्घटना हो गई है।
इस अवसर पर परिषद् के भारती-मंडल शाखा के सचिव डा आर एन चौरसिया ने कहा कि कोरोनाकाल में रक्तदान का अत्यधिक महत्व है,क्योंकि सामूहिक रक्तदान शिविर आयोजित करना संभव नहीं हो पा रहा है। रक्तदान से परम संतुष्टि मिलती है,क्योंकि इससे जरूरतमंद लोगों की जान बच जाती है।यह समाजसेवा तथा पुण्य का काम है।कोई भी 18 से 65 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति हर तीन-चार माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती है, बल्कि रक्त-निर्माण की गति तीव्र हो जाती है।
पीड़िता के निकट संबंधी शशि रंजन कुमार ने रक्त प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रक्तदाता तथा परिषद् को को धन्यवाद दिया। रक्तदान पर उज्जवल कुमार,राजन कुमार,अंजली कुमारी,प्रणव नारायण आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रक्तदाता को धन्यवाद दिया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …