Breaking News

मधुबनी बिहार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के 65000 से अधिक लाभुकों को मिला लाभ अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

जिले में मनाया जा रहा है पोषण माह
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभार्थी का ऑन द स्पॉट किया जा रहा निष्पादन
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के 65000 से अधिक लाभुकों को मिला लाभ

मधुबनी/
जिले में है 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है जिसके दौरान आईसीडीएस विभाग के द्वारा पोषण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिदिन नए-नए क्रियाकलाप कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसी संदर्भ में सदर अस्पताल में पोषण परामर्श केंद्र खोला गया है जहां लोगों को पोषण के परामर्श के साथ-साथ मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के आवेदक का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए इन दस्तावेज की होगी जरूरत:
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करने वाली गर्भवती महिलाओ की उम्र 19 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओ को भी पात्र माना जायेगा जो 1 जनवरी 2017 या उसके बाद गर्भवती हुई है, राशन कार्ड,बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र,माता पिता दोनों का आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक, माता पिता दोनों का पहचान पत्र होना चाहिए।

जिले में योजना के लाभार्थी की स्थिति:
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला समन्वयक अंजनी कुमार झा ने बताया जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए अभी तक कुल 65,177 लाभार्थी को इसका लाभ दिया गया है।वही इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 16,659 लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया है। साथ ही जिले में अब तक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 20772 लाभार्थी को लाभ दिया गया है.

क्या है कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य :
डीपीओ रश्मि वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लड़कियों का जन्म निबंधन व संपूर्ण टीकाकरण, लिंग अनुपात में वृद्धि, शिशु मृत्यु दर में कमी, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, बाल-विवाह पर अंकुश, प्रजनन दर में कमी, आत्मनिर्भर बनाना, सम्मानपूर्वक जीवन-यापन, परिवार-समाज में लड़कियों के आर्थिक योगदान बढ़ाना है।

क्या है योजना का लाभ:
• बच्ची के जन्म होने 2000 रुपए दिए जाएंगे
• एक वर्ष का होने पर और आधार पंजीयन कराने पर 1000 रुपए दिए जाएंगे
• बच्ची के दो वर्ष होन व पूर्ण टीकाकरण होने पर 2000 रुपए दिए जाएंगे
• वर्ग 1 से 2 प्रतिवर्ष पोशाक के लिए 600 रूपये दिये जाएंगे
• वर्ग 3 से 5 प्रतिवर्ष पोशाक के लिए 700 रूपये दिये जाएंगे
• वर्ग 6 से 8 प्रतिवर्ष पोशाक के लिए 1000 रूपये दिये जाएंगे
• वर्ग 9 से 12 प्रतिवर्ष पोशाक के लिए 1500 रूपये दिये जाएंगे
• सैनेटरी नैपकिन के लिए 300 रुपए
• 12 क्लास पास करने पर 10000 रुपए दिए जाएंगे
• स्नातक डिग्री हासिल करने पर 25000 रुपए दिए जाएगें

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य :
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य दैनिक काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा देना और उनके उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करना है। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक प्रोत्साहन के माध्यम से सहायता प्रदान करना है।

योजना के लाभ :
इस योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान फायदा होगा। योजना की लाभ राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेज दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार निम्नलिखित किश्तों में राशि का भुगतान करेगी।
पहली किस्त: 1000 रुपए गर्भावस्था के पंजीकरण के समय
दूसरी किस्त: 2000 रुपए,यदि लाभार्थी छह महीने की गर्भावस्था के बाद कम से कम एक प्रसवपूर्व जांच कर लेते हैं ।
तीसरी किस्त: 2000 रुपए, जब बच्चे का जन्म पंजीकृत हो जाता है और बच्चे को बीसीजी, ओपीभी, डीपीटी और हेपेटाइटिस-बी सहित पहले टीके का चक्र शुरू होता है ।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …