बेलादुल्ला विकास मंच दरभंगा के तत्वावधान में लागत मूल्य पर हुआ ब्लड शुगर की जांच
*शिवम
डायग्नोसिस के सौजन्य से दर्जनों गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की हुई जांच*
*स्वास्थ्य समाज-निर्माण हेतु समय-समय पर शुगर लेवल की जांच आवश्यक- डा अयोध्यानाथ*
*साइलेंट किलर के रूप में डायबिटीज का हब बन रहा है भारत- डा चौरसिया*
*रक्त शुगर ज्यादातर वंशानुगत एवं बिगङी जीवनशैली का परिणाम- डा मदन मोहन*
वर्तमान जीवनशैली के कारण ज्यादातर लोग ब्लड शुगर से पीड़ित हो रहे हैं।अतः समय-समय पर अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच अवश्य करवानी चाहिए। भारत में दिन प्रतिदिन बढ़ती मधुमेह-रोगियों की संख्या चिंतनीय है।उक्त बातें बेलादुल्ला विकास मंच, दरभंगा के तत्वावधान में संस्था के कोषाध्यक्ष डा इंद्र नारायण मिश्र के सहयोग से बेलादुल्ला में ‘शिवम डायग्नोसिस’,आयकर चौराहा के सौजन्य से लागत मूल्य पर ब्लड शुगर लेवल की जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए मिथिला विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास के विभागाध्यक्ष एवं बेलादुल्ला निवासी मंच के अध्यक्ष डा अयोध्यानाथ झा ने कहा। उन्होंने कहा कि यह मंच एक बहुआयामी संस्था है,जिसके माध्यम से कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं।शुगर लेवल की जांच एक सामाजिक कार्य है,जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण में मदद मिलेगा। कार्यक्रम में दर्जनों गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के भोजन से पूर्व तथा भोजन के बाद शुगर लेवल की जांच की गई,जिसमें तकनीशियन के रूप में पंकज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डा विधानचंद्र चौधरी,डा आर एन चौरसिया, संतोष कुमार मिश्र,अन्नु झा,पवन कुमार झा,आनंद मोहन,राकेश मिश्रा,पंकज कुमार मिश्र,मिहिर झा,डा माधुरी चौधरी,सिकंदर मिश्र, श्रवण झा,चंद्रकला देवी, भोला झा,अवधेश कुमार झा, विभा झा,सुमित्रा चौधरी, क्षेमा झा तथा डा शंकर मिश्र आदि ने योगदान किया।
दरभंगा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं संस्था के सचिव डा मदन कुमार मिश्र ने कहा कि रक्त शुगर ज्यादातर वंशानुगत एवं बिगड़ी जीवनशैली का परिणाम है,जिसके कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।ब्लड शुगर हमारे शरीर में कई अन्य बीमारियों को आमंत्रित करता है। मंच की सेवा-समिति के संयोजक डा आर एन चौरसिया ने कहा कि आज के व्यस्तापूर्ण भागमदौड़ भरे अनियमित जीवनशैली के चलते डायबिटीज बीमारी अधिकांश लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।शारीरिक श्रम की कमी,तनावपूर्ण जीवन, प्रदूषित पर्यावरण,अनियमित खानपान आदि से मधुमेह बढ़ता है।साइलेंट किलर डायबिटीज का हब भारत बनता जा रहा है। नियमित जांच,करैला,मेथीदाना, एलोवेरा,
विल्वपत्र,त्रिफला चूर्ण, आमला आदि के नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियमित किया जा सकता है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal