कोरोना पर ज़ीत को लेकर मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर को बनाना होगा हथियार
संक्रमित क्षेत्र में भी सावधानी बरतें तो कोरोना वायरस नहीं कर सकता प्रहार- डॉ हमीदी
विभागीय प्रोटोकॉल के तहत नोडल ऑफिसर ने खुद से वायरस की जांच कर किया प्रमाणित

पारिवारिक दबाव के बावजूद किया दायित्वों का किया निर्वहन
संक्रमण को मात देने को ले सुरक्षित जीवन शैली व सही खानपान का दे रहे सन्देश
दरभंगा, 21 अक्टूबर। कोरोना वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं है। इससे मुकाबला करने के लिए मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर व अन्य सुरक्षात्मक उपाय को हथियार बनाना होगा। यहां तक की अनजाने में भी संक्रमितों के बीच रहने पर भी स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल को अपनाकर हम कोरोना संक्रमण से बचे रह सकते हैं। इसके लिए ग्लब्स, मास्क, एवं अन्य प्रोटेक्शन किट की आवश्यकता होगी। ऐसा करने पर हम संक्रमित लोगों के बीच भी संक्रमण मुक्त रह सकते हैं। वही अन्य जगहों पर भी मास्क, दो गज की शारीरिक दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग कर हम कोरोना को मात दे सकते हैं।
खुद सुरक्षित रहकर की कोरोना संक्रमितों की जांच
यह कहना है डीएमसीएच के फ्लू कार्नर के नोडल ऑफिसर डॉ अहसन हमीदी का। इन्होंने प्रायोगिक रूप से प्रमाणित भी कर दिखाया है। विभागीय निर्देश पर डॉ हमीदी विगत सात महीनों से बगैर संक्रमित हुए डीएमसीएच के फ्लू कार्नर में जांच कार्य को संचालित कर रहे हैं। यहां तक कि डॉ हमीदी प्रोटेक्शन किट पहनकर खुद भी करीब 50 लोगों की कोरोना जांच की है। इसमें से कुछ लोग पॉजिटिव ही आए हैं, लेकिन इन्हें कोरोना वायरस छू भी नहीं पाया। हालांकि शुरुआत में थोड़ा सा डर महसूस हुआ। लेकिन सुरक्षात्मक तरीके अपनाने से वायरस के प्रति धीरे-धीरे डर भी खत्म हो गया। साथ ही वह संक्रमण से भी मुक्त रहें।
शुरुआत में परिवार ने नौकरी छोड़ने को कहा
विभाग ने पिछले मार्च माह में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ अहसन हमीदी को डीएमसीएच फ्लू कार्नर का कोरोना नोडल ऑफिसर बनाया। डॉ हमीदी को रैपिड एंटीजन किट से लोगों की कोरोना जांच संचालन की ज़िम्मेदारी दी गयी। नोडल ऑफिसर बनने के बाद परिवार के लोग थोड़े सहम गए थे। उनको लगा कि कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के बीच वह अपने कार्य को कैसे अंजाम देंगे। परिवार को कोरोना संक्रमण का डर सता रहा था। डॉ. हमीदी ने बताया कि शुरुआत में तो परिवार के सदस्यों ने नौकरी छोड़ने तक की बात कही, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया। परिवार के सदस्यों को विभागीय प्रोटोकॉल के तहत काम कर सुरक्षित तरीके से जांच कार्य संचालन का भरोसा दिलाया। जांच कार्य संचालित करते करते सात माह बीत गए। खुद से भी गरीब लोगों के कोरोना की जांच की। इसमें से कुछ लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई, लेकिन प्रोटेक्शन किट पहने डॉ हमीदी का कोरोना कुछ भी नहीं बिगाड़ पाया। इस दौरान वह बिल्कुल संक्रमण मुक्त वह फिट रहे। डॉ हमीदी कोरोना जांच से पूर्व डालने शरीर को पूरी तरह प्रोटेक्शन किट से ढक लेतेहैं । सैंपल लेने के बाद वह प्रोटेक्शन किट को चिन्हित जगह पर उतार देते। हाथ को तुरंत सैनिटाइजर से साफ कर लेते। आसपास के लोगों से आवश्यक दूरी बनाए रखते। उसके बाद घर जाने पर वह कपड़े को बदलकर, स्नान करने के बाद ही अपने घर में प्रवेश करते हैं। लिहाजा खुद व अपने पूरे परिवार की कोरोना से रक्षा की व अपने दायित्वों का निर्वहन किया। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए रोजाना डॉ. भाप लेना नहीं भूलते हैं। इसके अलावा खानपान में साग सब्जी व फल का सेवन करते हैं। कभी-कभी काढ़ा भी पी लेते हैं। इस प्रकार वह अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बरकरार रखते हुए कोरोना जांच कार्य में संलग्न हैं । डॉक्टर हमीदी ने कहा कि इस दौरान उन्हें कोई भी समस्या नहीं हुई। जबकि पिछले वर्ष मौसमी परिवर्तन होने पर सर्दी व खासी की शिकायत हुई, लेकिन इस बार सही खानपान वह दिनचर्या से थोड़ी सी भी शारीरिक परेशानी नहीं हुई। इन चीजों को अपनाकर लोग कोरोना वायरस के दौर में भी सामान्य जीवन जी सकते हैं।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोग बरत रहे लापरवाही
डॉक्टर हमीदी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। बावजूद लोग असावधानी बरत रहे हैं। खासकर लॉकडाउन समाप्ति के बाद लोग संक्रमण से बचाव के बजाय लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा देखा जा रहा है कि लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। अनावश्यक भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले त्यौहार एवं चुनाव में भीड़ होना स्वभाविक है, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ-साथ अन्य सुरक्षात्मक उपाय करनी चाहिए। ताकि खुद एवं दूसरों को भी संक्रमण से बचा सकें। इसे लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को कम करने के लिए मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है, जो काबिले तारीफ है।
कोरोना से करें बचाव
हमेशा मास्क व सैनिटाइजर का करें प्रयोग
अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें
काम से बाहर निकलने पर दो गज की सामाजिक दूरी का करें पालन
बुजुर्ग, बच्चे, गर्भावस्था व बीमार व्यक्ति बाहर न निकलें
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal