Breaking News

दरभंगा मौलाना अबू अख्तर क़ासमी के जीवनी पर आधारित किताब का विमोचन।

मौलाना अबू अख्तर क़ासमी के जीवनी पर आधारित किताब का विमोचन।

दरभंगा:

एडिटर अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

मिथिलांचल में पिछले 6 दशकों से सामाजिक और शैक्षणिक जगत में उत्कृष्ट काम करने वाले दरभंगा के विख्यात धर्मगुरु, हज़रत मौलाना सैयद अबू अख्तर क़ासमी साहब की जीवन और कार्य पर युवा पत्रकार, लेखक आरिफ इक़बाल द्वारा लिखी पुष्तक “मौलाना अबू अख्तर क़ासमी:हयात व खिदमात” का विमोचन आज राज किला स्थित मदरसा इस्लामिया झगरुआ के प्रांगण में हुआ। किताब का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री डॉ शकील अहमद, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ तनवीर हसन, मौलाना अनिसुर रहमान क़ासमी और क़ारी शब्बीर अहमद के हाथों हुआ। इस मौके पर डॉ शकील अहमद ने कहा कि युवा पत्रकार आरिफ इक़बाल धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने इतने बुज़ुर्ग हस्ती के जीवन कार्य को इस किताब में महफूज़ किया है। मौलाना अबू अख्तर साहब का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, इन्होंने ने तमाम समुदाय के बीच आपसी भाईचारा और मोहब्बत का सन्देश दिया है। डॉ तनवीर हसन ने कहा कि मौलाना अबू अख्तर साहब हमारे जिला बेगूसराय से हैं मगर इन्होंने दरभंगा में रहकर बिना भेदभाव को जो काम किए है ये सराहनीय है। इस मौके पर किताब के लेखक आरिफ इक़बाल को अतिथियों द्वारा “अल्लामा सय्यद सुलेमान नदवी अवार्ड” भी दिया गया। समारोह से मौलाना अनिसुर रहमान क़ासमी, क़ारी शब्बीर अहमद, शहनवाज़ बदर क़ासमी, क़ारी नसीम अख्तर क़ासमी, प्रो ज़ाहिद रज़ा, मास्टर शफिउल्ला, मौलाना जमील अख्तर क़ासमी, डॉ रज़ि अख्तर, नय्यर हसनैन आदि ने भी मौलान के कार्य और जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच संचालन डॉ अब्दुल वदूद क़ासमी ने किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …