प्रशासनिक स्तर से कारवाई नहीं होने पर नाराज एमएसयू ने समाप्त किया अनशन कहा संघर्ष और भी तेज होगा —
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज के नेतृत्व में आमरण अनसन का चौथा दिन देर शाम तक जारी रहा।

जिसके बाद अनशन को समाप्त करते हुए आगे व्यापक स्तर पर गांव गांव में इस लड़ाई को शुरू करने की बात कही महिला के खिलाफ हुए अत्याचार के खिलाफ एमएसयू ने जोरदार तरीके से प्रतिकार करने का बात कहा पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभूषण राय व विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल कर आमरण अनसन पर बैठे हुए थे दरभंगा समाहरणालय स्तिथ धरना स्थल पर पिछले चार दिनों में सेकड़ो एमएसयू कार्यकर्ता अनसन में शामिल होकर पीड़ित महिला के न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे थे विभिन्न जगह से कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होकर अनसनकारियो का हौसला अफजाई कर रहे थे जिसका नतीजा आज चौथा दिन भी यह आंदोलन देर शाम तक जारी रहा दोनों अनशनकारी धरना से उठने को तैयार नहीं हो रहे थे लेकिन दोनों अनसनकारियो के बिगरी हालत को देखते हुए यह अनसन समाप्त किया गया इधर प्रशासन की नियत पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे है इतने दिन बीत जाने के बाबजूद आखिर गिरफ़्तारी क्यों नहीं हो रहा है एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा प्रशासन दोषी लोगों के साथ खड़ा है जिसके कारण अभी तक अपराधी खुलेआम घूम रहा है नौकरी कर रहा है प्रेम प्रसंग के मामले की सजा लड़के की माँ को लड़के के परिवार को दिया गया एक महिला को अर्धनग्न कर उसके मांग में जबरदस्ती एक असहाय दलित से सिंदूर भरवाया गया दर्जनों लोगों के बीच में महिला से मारपीट और जबरन शादी करवाने जैसा दुष्कर्म किया गया आज घटना के 14-15 दिन हो जाने के बाबजूद अभी तक 2 के अलावा किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हो सका एक तरफ सरकार जंगल राज का खौफ दिखा कर सत्ता को फिर से हासिल करते है दूसरी तरफ एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है यह सरकार हाथ पर हाथ डाल बैठा हुआ है क्या इसे जंगल राज नहीं कहा जाएगा?क्या इसी दिन के लिए आधारपुर की जनता ने स्वर्णा सिंह को विधायक के रूप में चुना था जो एक महिला की दर्द को नहीं समझ सकी एक माँ के दर्द को नहीं समझी क्या बिता होगा उस महिला पर जिसके पति के रहते जबरन एक दलित आदमी से उसके मांग में सिंदूर डलवाया गया अगर यह बात एक महिला विधायक नहीं समझी तो कौन समझेगा वहीं दूसरी तरफ दरभंगा सांसद जो बमुश्किल से घटनास्थल से 10 किलोमीटर की दुरी पर होते हुए भी एक महिला के अपमान पर कुछ नहीं बोल सके रोजाना सांसद जी पूजा पाठ करते हुए अलग अलग खबर में आ रहे है लेकिन पुरे देश को शर्मसार करने वाले इस घटना पर ना पीड़ित से मिलना उचित समझा ना इस पर कुछ बोलना उचित समझा अब एक आम आदमी जाए तो जाए कहा आज सभी संगठन इस मुद्दा पर अपना आँख बंद कर लिए हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन जो पहले दिन से दोषियों पर कारवाई के लिए संघर्ष कर रहा है घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर घनश्यामपुर थाना को घेरने का काम किया था जहाँ प्रशासन को 72 का घंटे समय सौंपा गया जब गिरफ़्तारी नहीं हुआ तो पिछले चार दिनों से समाहरणालय स्तिथ धरनास्थल पर आमरण अनसन पर बैठे हुए थे जिसमे पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभूषण राय व विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे निरन्तर दोनों अनसनकारियो का स्वास्थ्य गिरता जा रहा था जिसमे विद्याभूषण राय की हालत ज्यादा गंभीर होता जा रहा था लगातार मेडिकल टीम आकर दोनों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे बहादुरपुर पीएचसी के डॉक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में दोनों अनसनकारियो का इलाज अनसनस्थल पर ही किया जा रहा था जहाँ उन्होंने दोनों अनसनकारियो के स्वास्थ पर चिंता व्यक्त किया दूसरी तरफ प्रशासन की स्थिलता इन अनसनकारियो के सब्र का इम्तेहान ले रहा था पिछले 80 घंटो से भूखे अनसन पर अनशनकारी जमे हुए थे इस बीच रोजाना दर्जनों लोग इस आंदोलन में शामिल होकर अनसनकारियो का समर्थन कर रहे थे बाबजूद अभी तक 15 में से सिर्फ 2 का गिरफ़्तारी हो सका है जिससे संगठन के सदस्य काफी आक्रोशित है साथ ही धरनास्थल से ही निर्णय लिया है की आंदोलन को आगे और उग्र रूप दिया जाएगा जनजागरण कर प्रत्येक पंचायत और प्रखंड में आंदोलन तेज किया जाएगा प्रशासन के कामो को देखते हुए एमएसयू ने चिंता व्यक्त किया कहा आज फिलहाल धरना समाप्त कर रहा हुँ लेकिन कल फिर से लड़ाई शुरू करूँगा घनश्यामपुर थाना बिरौल डीएसपी दरभंगा एसएसपी कार्यालय का भी घेराव करने की बात कही एमएसयू ने प्रशासन को सचेत करते हुए चेतावनी दिया है साथ ही किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी के हाथों अनसन तोड़ने से मना करते हुए आगे लड़ाई और भी तेज करने की बात कही गयी 5 राउंड वार्ता के बाद भी सकारात्मक पहल नहीं हो सका जिससे गुस्साए एमएसयू के कार्यकर्ता ने कहा हमारी कोई भी बात प्रशासन ने नहीं सुना आज हम अनसन तोड़ कर जा रहे है लेकिन कल फिर से एक नए तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी तैयारी अब शुरू हो गया है जिसकी आवाज गांव गांव तक पहुंचेगा और जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता हमलोग संघर्ष करते रहेंगे और जीत कर ही दम लेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता इस मौके पर एमएसयू के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी,विश्वविधालय प्रभारी अमन सक्सेना,नीरज भारद्वाज,राजकिशोर झा,अनिश कुमार चौधरी,प्रशांत झा,कुंदन कुमार,गणेश पंडित,कमलेश राय,गौराबौराम सचिव त्रिपुरारी कुमार झा,प्रवक्ता सुमित कुमार झा,राज पासवान,रामशंकर राय,शिवांश शांडिल्य,प्रभाकर झा,सुमित कुमार झा,मनीष पाण्डेय,अभिषेक कुमार,बिहार महिला प्रभारी राजश्री किरण,राहुल राज,विकाश कुमार चौधरी,अभय सिंह,अभिषेक कुमार झा,अलोक कुमार झा,अर्जुन सिंह,भास्कर झा,बिरौल प्रखंड अध्यक्ष नवीन सोनी,गौतम चौधरी,सोहैल खान,मनखुश कुमार,अमित कुमार, समेत कई एमएसयू सेनानी मौजूद थे। अमन सक्सेना विश्वविद्यालय प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal