Breaking News

बाजार समिति शिवधारा पर किसान विरोधी तीन कानून और प्रस्तावित 2020 बिजली बिल वापस लेने की मांग पर भाकपा माले नेता कार्यकर्ताओ ने राज्य व्यापी आह्वान पर एन एच 57 को किया चक्का जाम ।

बाजार समिति शिवधारा पर किसान विरोधी तीन कानून और प्रस्तावित 2020 बिजली बिल वापस लेने की मांग पर भाकपा माले नेता कार्यकर्ताओ ने राज्य व्यापी आह्वान पर एन एच 57 को किया चक्का जाम । माले युवा नेता अमित पासवान की अध्यक्षता में हुई समापन सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वार्ता का दिखावा बन्द कर संसद का विशेष सत्र बुलाकर तीनो कानून और बढ़ी बिजली दर को वापस लेकर किसानों का आंदोलन खत्म कराए ।वरना यह आंदोलन पूरे देश में फैलना शुरू हो गया है और भी व्यापक पैमाने पर इसे फैलाया जाएगा ।कम्पनी राज नहीं चलने दिया जाएगा । भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य अशोक पासवान, जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र पासवान ,धर्मेश यादव , इंसाफ मंच के युवा नेता पप्पू खान , कोमल कांत यादव ,देवेंद्र कुमार ,शिला देवी सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। तरालाही, विशनपुर, बिरौल सहित कई जगहों पर आंदोलन किया गया है ।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …