Breaking News

दरभंगा की प्रसिद्ध दरगाह हजरत मौलाना सैयद फ़िदा मोहम्मद अब्दुल करीम अलमारूफ हुजूर मौलाना समरकन्दी रहमतुल्ला अलेह का 125 वां 4 रोजा उर्स पाक खानकाहे समरकन्दीया मे हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।। अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

दरभंगा की प्रसिद्ध दरगाह हजरत मौलाना सैयद फ़िदा मोहम्मद अब्दुल करीम अलमारूफ हुजूर मौलाना समरकन्दी रहमतुल्ला अलेह का 125 वां 4 रोजा उर्स पाक खानकाहे समरकन्दीया मे हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।इस बार यह उर्से पाक 17 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर को खत्म होगा कोविड-19 की वजह से जो मुल्क के हालात हैं उसको देखते हुए इस बार उर्स में बाहर के ओलमा शोहरा मुरीदीन जायेरीन को दरभंगा आने की इजाजत नहीं है जो खानकाह की रवायत है उसी रवायत को कायम रखते हुए मोखतसर अंदाज में इस बार उर्स मनाया जाएगा।

17 दिसंबर को कुरान खानी कुल शरीफ 18,और 19 दिसंबर को बाद नमाज मगरिब से लेकर 11:00 बजे तक मिलाद शरीफ की महफिल होगी 20 दिसंबर को भटियारी सराय स्थित हजरत मौलाना सैयद समरकंदी रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर कुल शरीफ और फातिहा के बाद उर्स का समापन होगा खानकाहे समरकन्दीया के सज्जादा नशीन हजरत अल्लामा मौलाना सैयद शमसुल्लाह जान बाबू हुजूर ने तमाम लोगों से खास गुजारिश किया है कि हर साल जितने भी लोग बाहर से आते हैं वह इस बार दरभंगा उर्स पाक में तशरीफ़ लाने की जहमत ना करें वह लोग अपने अकीदत और मोहब्बत का इजहार करते हुए अपने अपने इलाकों में हजरत के नाम से कुल शरीफ और फातीहा का इंतजाम करें और जो भी मकामी लोग उर्स में तशरीफ लाये वह लोग मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस बना कर आए करोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से 10 महीने से मदरसा बंद है जिसकी वजह से इस बार बच्चों की दस्तारबंदी भी नहीं होगी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …