7 सूत्रीय मांगो के समर्थन में एमएसयू और एमएलएसएम कॉलेज छात्र संघ कल से करेगा भूख हड़ताल –

मिथिला स्टूडेंट यूनियन और एमएलएसएम कॉलेज छात्र संघ के नेतृत्व में 7 सूत्रीय मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू करने जा रहा हैं इस बाबत एमएसयू विवि संगठन मंत्री व एमएलएसएम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा पिछले कई सालो से हमलोग इन मांगो को लेकर कॉलेज से विश्वविद्यालय तक आंदोलन किया हैं बाबजूद हमारी मांग पूरी नहीं की गयी जिस कारण कल से हमलोग आमरण भूख हड़ताल पर विश्वविद्यालय में बैठने जा रहे हैं।

जब तक मांग पूरा नहीं होगा हमलोग भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे कॉलेज महासचिव आदित्य मिश्रा ने कहा छात्रों ने हमें एक साल के लिए चुन कर भेजा हैं चुनाव पूर्व हमने घोषणा किया था की हम जीतेंगे तो कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी इसके लिए लगातार आंदोलन भी किया गया जहाँ विश्वविद्यालय के तरफ से हमें आश्वासन मिला था की इस सत्र से एमएलएसएम कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू होंगी लेकिन विश्वविद्यालय के द्वारा हमें और हमारे आंदोलन को नजरअंदाज किया गया अब हम आर पार की लड़ाई को तैयार हैं इस बाबत एमएसयू विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा कल के धरने के आलोक में आज केंद्रीय पुस्तकालय के पास बैठक कर भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया हैं उन्होंने कहा वर्ष 2018 व 2019 में स्नातक पास छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अब तक जारी नहीं किया गया एक तरफ सरकार स्नातक पास करने पर छात्राओं को 50 हजार रुपया देने का घोषणा कर रहा हैं तो वहीं दूसरी तरफ पास किये हुए छात्राओं को पैसा नहीं भेजा जा रहा हैं जबकि कई बार इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय में आंदोलन भी किया गया हैं बाबजूद विश्वविद्यालय हमारी मांग को नजरअंदाज कर रहे हैं हमारी कुछ बहुप्रतीक्षित मांग हैं जिसके लिए हमने लगातार आंदोलन किया हैं और कल से भूख हड़ताल करने जा रहे हैं जब तक मांग पूरा ना हो जाए हमलोग आंदोलन पर बैठे रहेंगे वहीं एमएलएसएम कॉलेज परिषद सदस्य सह एमएसयू विवि महासचिव अभिषेक कुमार झा ने कहा आंदोलन के सन्दर्भ में विश्वविद्यालय को सुचना भेज दिया गया हैं मिथिला स्टूडेंट यूनियन पिछले 5 सालों से छात्र हित के लिए संघर्षरत रहा है। इसी क्रम में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सदस्य छात्र हित एवं अपनी मांगों के कारण कल से भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हैं हमारी मांगे निम्न है जो इस प्रकार हैं
1. एम०एल०एस०एम० महाविद्यालय में स्नातकोतर की पढ़ाई इसी सत्र में चालू करें।
2. एम०एल०एस०एम० महाविद्यालय में छात्रावास के लिए जमीन आवंटित करें, तथा मारवाड़ी महाविद्यालय में जो पहले से निर्मित छात्रावास है। उसे छात्रों के लिए पुनः प्रारंभ करें।
3. सभी महाविद्यालयों में पुस्तकालय की व्यवस्था की जाय तथा उसमें नवीनतम पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध हो।
4. कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सभी वंचित छात्राओं की राशि जल्द से जल्द निर्गत किया जाए।
5. विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालयों का नाम मिथिलाक्षर में भी लिखा जाए।
6. स्नातक द्वितीय सत्र (2018-21) जिन छात्रों का परीक्षा कोविड-19 के कारण परीक्षा छूट गया है, उन्हें दोबारा परीक्षा का मौका दें तथा स्नातक तृतीय सत्र (2017-20) में विश्वविद्यालय के गलती के कारण जिन छात्रों का परिणाम पेंडिंग में गया है, उन्हें सुधार की जाय।
7) एम एल एस एम कॉलेज में कबड्डी कोर्ट का निर्माण किया जाय अगर हमारी मांग पूरा नहीं किया जाता तो हम अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन का होगा इस बाबत ज्ञापन का
प्रतिलिपि कुलाधिपति कार्यालय, पटना बिहार कुलसचिव, लनामिवि दरभंगा DSW, लनामिवि दरभंगा कुलानुसाशक लनामिवि दरभंगा जिलाधिकारी महोदय, दरभंगा थानाध्यक्ष, लनामिवि दरभंगा SDO कार्यालय दरभंगा को भी सौंपा गया हैं मौके पर मौके पर दिवाकर मिश्रा, अविनाश पोद्दार, प्रियांसु, अमित, अंकुश, प्रकाश, विभुति अमन, अजय, अनूप कुमार, नारायण मिश्रा, आदित्य मिश्रा, गोविंद झा, गौतम, आसिफ आदि मौजूद रहे।
अमन सक्सेना विश्वविद्यालय प्रभारी मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal