वैश्विक महामारी कोरोना काल में निरंतर व बेहतर सेवा प्रदान करने वाले डाटा ऑपरेटर को मिला सम्मान
अपर
निदेशक सह राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर की हौसलाअफजाई
आपदा विभाग में संदिग्ध मरीज़ों तक मेडिकल टीम पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका
महीनों से बेगैर अवकाश लिए, कर्तव्य पथ पर अग्रशील हैं, सहनी भास्कर निषाद

दरभंगा . वैश्विक महामारी कोरोना काल में सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर सहनी भास्कर निषाद महीनों से लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं. मार्च के शुरुआती दिनों से ही कोरोना के मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में इनकी भूमिका अहम रही है. लगातार 10 महीनों से डाटा आपरेटर भास्कर विभागीय कार्यों में अपना हाथ बढ़ा रहे हैं. उनके इस निरंतरता को सम्मानित करते हुए अपर निदेशक सह राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर हौसलाअफजाई की. पदाधिकारी ने भास्कर के कर्तव्यनिष्ठता की प्रशंसा की. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शुरुआती दिनों में चारों तरफ भय व्याप्त था. इसी बीच जिला प्रशासन के आदेश से भास्कर की ड्यूटी में आपदा विभाग में लगाई गई. जहां संचालित कॉल सेंटर में दर्जनों लोगों के कॉल को रिसीव करते हुए भास्कर ने उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका अदा की. इसके अलावा टीकाकरण एवं सर्वे कार्य में भी प्रखंडों से प्राप्त रिपोर्ट को जिला स्वास्थ्य समिति को प्रेशित करते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति को भी कोरोना की अद्यतन जानकारी से अवगत कराया. इस प्रकार कोरोना काल मे मरीज़ों को सेवा प्रदान करते हुए विभागीय सूचनाओं के आदान प्रदान में भास्कर ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
कोरोना काल में घर से निकलकर परेशानी से जूझ रहे लोगों की मदद की
कोरोना काल के विषम परिस्थिति में जब कोई घर से निकलना नही चाहता था. संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने भी लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी. चारों तरफ सन्नाटा पसरा था. कोरोना को लेकर लोग आशंकित थे, उस समय विभागीय निर्देश का पालन करते हुए डाटा ऑपरेटर सहनी भास्कर निषाद अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ चले. भास्कर ने बताया कि शुरुआती समय में बहुत परेशानी थी. दिन भर कॉल सेंटर में फोन की ट्रिंग ट्रिंग बजती ही रहती थी. सब कुछ लाइव हो रहा था. सभी कॉल को रिसीव करते हुए उन्हें मेडिकल सहायता व अद्यतन जानकारी देने को लेकर विभागीय निर्देश का अनुपालन किया. इस दौरान कभी भी फोन को डिस्कनेक्ट नहीं किया. परेशानी से जूझ रहे लोगों को फोन पर सरकारी सहायता प्रदान की. बताया कि आपदा विभाग के दिए गए नंबर पर आए फोन पर लोगों को कोरोना जांच की सुविधा, आश्रय स्थल एवं अन्य मदद की जानकारी देते थे. वह इसकी जानकारी उस क्षेत्र के मेडिकल टीम को देते थे. टीम तुरन्त लोगों के बीच पहुंचकर सहायता करती थी. फिलहाल वह सर्वे, कंटेंटमेंट जोन, टीकाकरण से संबंधित डाटा कार्ड को संपादित करते हैं. साथ ही संबंधित डाटा को विभागों के बीच व्यतीत आदान प्रदान करते हैं. महीनों से बेगैर अवकाश लिए, भास्कर कर्तव्य पथ पर अग्रशील हैं.
विभागीय अधिकारी भी करते सराहना
सिविल सर्जन कार्यालय में डाटा ऑपरेटर भास्कर की कार्य में निरंतरता की चर्चा होती है. अधिकारी से लेकर कर्मी तक डाटा ऑपरेटर की कार्य की प्रशंसा करते हैं. विभागीय अधिकारी भी भास्कर के कार्यशैली की सराहना करते है. अधिकारी बताते हैं कि भास्कर ड्यूटी पर रहते हुए भी सच्ची मानव सेवा कर रहे हैं. अन्य कर्मियों ने छुट्टी को लेकर आवेदन भी दिया है. लेकिन भास्कर ने अभी तक छुट्टी की मांग नहीं की है. इससे भास्कर के कर्त्तव्यनिष्ठता व मानव सेवा की झलक मिलती है.
कोरोना से करें बचाव
हमेशा मास्क पहने
साथ मे सैनिटाइजर रखे
लोगो से उचित दूरी बनाए
सदैव कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करें
सन्देह होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में सम्पर्क करें
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal