Breaking News

पुस्तकालयों में बहाली को लेकर विधानसभा समिति के सदस्य को सौंपा ज्ञापन ।

पुस्तकालयों में बहाली को लेकर विधानसभा समिति के सदस्य को सौंपा ज्ञापन

DN 24 live अजित कुमार सिंह

30 दिसंबर की देर शाम को आइसा के राज्य परिषद् की बैठक में शरीक होने आए आइसा के राष्ट्रीय महासचिव, पालीगंज विधायक, विधानसभा पुस्तकालय समिति के सदस्य कॉमरेड संदीप सौरभ को पुस्तकालय में रिक्त सीटों के विरुद्ध बहाली के लिए एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह व मिथिला विधि के सह-संयोजक मो० अरशद सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुस्तकालय के महत्व को बताते हुए विगत एक दशकों से पुस्तकालय कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई है इस पर चिंता जताते हुए रिक्त सीटों पर बहाली करने की अपील की गई। वहीं सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय व सार्वजनिक पुस्तकालयों की जड़-जड़ स्थिति को दुरुस्त कर गांव-कस्बों व मुहल्ला स्तर पर पुस्तकालय की निर्माण की मांग किया। वहीं विधायक ने आस्वासन दिया कि अगले सत्र में सरकार को पुस्तकालय में बहाली हेतु विवश करेंगे। ज्ञापन पुस्तकालय समिति के सभापति भाकपा माले विधायक सुदामा प्रसाद के नाम दिया गया है।

Check Also

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

🔊 Listen to this दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग …