दरभंगा डीएमसीएच के चर्म रोग विभाग के चिकित्सक डॉ एसके
ने सबसे पहले लिया कोरोना का टीका

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद नहीं हुआ कोई साइड इफेक्ट दिया संदेश- निर्भिक होकर कोरोना को परास्त करने को ले टीका
दरभंगा डीएमसीएच के चर्म रोग विभाग के चिकित्सक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल टीका केंद्र पर जाकर सबसे पहले टीका लेकर मिशाल पेश की है. शनिवार को विभाग के चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार गुप्ता अपने घर से सुबह की निकल पड़े. खराब मौसम के बावजूद उत्साहित चिकित्सक डॉ गुप्ता केन्द्र पर पहले पहुंचना चाहते थे. घर का माहौल भी आज बदल हुआ था. पत्नी भी कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण को लेकर पति का पुरा साथ दे रही थी. इसे लेकर चिकित्सक ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा लिया था. आज वह घड़ी आ गयी जब डॉ शर्मा कोरोना टीका लेने वाले थे. घर के सभी सदस्यों की दिनचर्या सामान्य थी. करीब 9 बजे वह घर से निकल पड़े. जाने से पूर्व पत्नी ने अपन धर्म निभाते हुये चिकित्सक पति को विदा किया. कहा अगर टीका लेने के बाद कुछ समस्या हो तो फोन जरूर कर देना. डॉ गुप्ता ने हंस कर कहा- कुछ नहीं होगा. फिर कह दिया ठीक है. लेकिन टीकाकरण के बाद डॉ गुप्ता की शारीरिक गतिविधियों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. वैक्सीन लेने के बाद वो मानिसक रूप से और भी मजबुत होकर टीकाकरण केन्द्र सुपरश्पेश्लिटी अस्पताल से बाहर निकले. मानो कोरोना के खिलाफ एक जंग जीत ही लिया.
9.30 बजे ही टीकाकरण पर पहुंच गये थे डॉ गुप्ता
डीएमसीएच के स्कीन भीडी विभाग के सिनियर रेजिडेंट डॉ एसके गुप्ता परिसर स्थित सुपरश्पेश्लिटी अस्पताल में जाकर कोरोना से बचाव के लिये पहला टीका लिया. उत्साहित चिकित्सक टीकाकरण के लिये सुबह 9.30 बजे ही टीकाकरण केन्द्र पर पहुंच गये थे. उस समय केन्द्र पर टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही थी. उनके बाद अस्पताल के और भी डॉक्टर व कर्मी का भी आना शुरू हो गया था. अन्य चिकित्सक व कर्मियों से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. इस दौरान एक घंटा कैसे बीत गया पता नहीं चला. सुबह के 11 बच चुके थे. टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गयी. कर्मी को चिकित्सक डॉ गुप्ता ने अपना वोटर कार्ड दिखाया. उस आधार पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पुरा किया गया. करीब 11.12 बजे उन्हें टीकाकरण के लिये संबंधित कर्मी के पास भेज दिया गया. टीकाकर्मी ने उन्हें वैक्सीन का पहला डोज दे दिया. कहा वेटिंग रूम में चले जाये. वैक्सीनेशन के बाद डॉ गुप्ता प्रतिक्षा कक्ष में 30 मिनट तक के लिये रूके. हालांकि टीकाकृत किये जाने के बाद उनकी शारीरिक गतिविधि सामान्य रही. वहां हंसते- हंसते वहां से निकल गये. टीकाकरण के बाद डॉ गुप्ता के चेहरा पर सुकून का भाव नजर आया. कोरोना को परास्त करने के लिये पहला चरण सफलता पूर्वक पार कर लिया. अगले 28 दिनों के बाद वह टीकाकरण के लिये फिर से केन्द्र पर पहले ही पहुंचने का प्रयास करेंगे. दूसरा टीका लेकर कोरोना की जंग जीतकर विजेता बन जायेंगे.
सुरक्षित है टीकाकरण
डॉ गुप्ता ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पुर्णत: सुरक्षित है. लोगों को गलत भ्रांतियों से दूर रहना चाहिये. बचपन से टीका लेते आये हैं. इससे डर कैसा. बताया कि टीकाकरण बनाने के लिये कई प्रयोग किये गये. बनने के बाद कई अस्पतालों में सफल ट्रायल किया गया. कोई दुषप्रभाव नहीं आया. इसलिये कोरोना से रक्षा के लिये सभी लोगों को टीका लेना चाहिये. इस प्रकार हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सामान्य व सुरक्षित जिंदगी जी सकते है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal