Breaking News

DARBHANGA प्रसव के बाद सर्दी में महिलाएं रखें अपनी सेहत का ख्याल –

प्रसव के बाद सर्दी में महिलाएं रखें अपनी सेहत का ख्याल

– नवजात की सेहत के लिए 6 माह तक स्तनपान ज़रूरी
– एनीमिया से बचाव के लिए लें आयरन की टेबलेट
– स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर दें ध्यान
– नवजात शिशु का टीकाकरण जरूरी

दरभंगा प्रसव के बाद सर्दी के मौसम में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। प्रसव के कुछ दिनों बाद तक महिलाओं का ध्यान न रखा जाए तो उम्र के बढ़ने के साथ उन्हें कई परेशानियां हो सकती हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा प्रसाद ने बताया प्रसव के बाद महिलाओं के शरीर को आराम की जरूरत होती है। सामान्य प्रसव के वक्त महिलाओं को इतना दर्द होता है जितना लगभग 200 हड्डियां एक बार में टूट जाने पर होता है। इसलिए प्रसव के बाद महिलाओं को आराम दिया जाना आवश्यक होता है। प्रसव के बाद महिलाओं को कई तरह की समस्याएं हो जाती है जैसे कि शरीर में अकड़न, पेट पर मोटी चर्बी आना, हड्डियों में दर्द रहना और बालों का झड़ना आदि। इसलिए प्रसव के बाद महिलाओं की सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

6 माह तक कराएं स्तनपान:-
शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर मां का गाढ़ा-पीला दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगले छह माह तक केवल मां का दूध बच्चे को कई गंभीर रोगों से सुरक्षित रखता है। 6 माह के बाद बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास काफी तेजी से होता है। इस दौरान स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की काफी जरूरत होती है। घर का बना मसला व गाढ़ा भोजन ऊपरी आहार की शुरुआत के लिए जरूरी होता है। वहीं, कहा कि सामान्य प्रसव के लिए गर्भधारण होने के साथ ही महिलाओं को चिकित्सकों से जाँच करानी ना चाहिए और चिकित्सा परामर्श का पालन करना चाहिए।

एनीमिया से बचाव के लिए लें आयरन की टेबलेट:

गर्भवती माता में एनीमिया की रोकथाम जरूरी है। गर्भवती महिला को 180 दिन तक आयरन की एक लाल गोली जरूर खानी चाहिए। शिशुओं में डायरिया शिशु मृत्यु का कारण है। छह माह तक के बच्चों के लिए केवल स्तनपान (ऊपर से कुछ भी नहीं) डायरिया से बचाव करता है। साफ-सफाई एवं स्वच्छ भोजन डायरिया से बचाव करता है। डायरिया होने पर लगातार ओआरएस का घोल एवं 14 दिन तक जिंक देना चाहिए।

– स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर दें ध्यान:-
साफ पानी एवं ताजा भोजन संक्रामक रोगों से बचाव करता है। शौच जाने से पहले एवं बाद में तथा खाना खाने से पूर्व एवं बाद में साबुन से हाथ धोना चाहिए। घर में तथा घर के आस-पास सफाई रखनी चाहिए। इससे कई रोगों से बचा जा सकता है।

नवजात शिशु का टीकाकरण जरूरी:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ ए.के. मिश्रा ने बताया प्रसव के बाद नवजात शिशुओं को भी नियमित टीकाकरण करवाना चाहिए। टीकाकरण शिशुओं को बहुत सी गंभीर बीमारियों से बचाकर रखता है। टीकाकरण की विस्तृत जानकारी के लिए कोई भी महिला अपने क्षेत्र की के आशा या एएनएम से सम्पर्क कर सकती हैं।

– इन मानकों का रखें ख्याल, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– व्यक्तिगत स्वच्छता और दो गज की शारीरिक-दूरी का रखें ख्याल।
– बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।
– साबुन या अन्य अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएँ।
– मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– ऑख, नाक, मुँह को अनावश्यक छूने से बचें।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …