प्रसाद पोलो क्लीनिक में हुआ कोवि ड 19 का टीकाकारण
– सभी के लिए सुरक्षित है कोविड-19 का टीका
-कोविड-19 टीकाकरण के दौरान एईएफआई की समस्या होने पर जांच एवं उपचार की है व्यवस्था
– एक व्यक्ति को कोरोना का दो टीका लगेगा

दरभंगा भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में कोविड-19 वैश्विक महामारी के नियंत्रण के लिए टीकाकरण16 जनवरी से प्रारंभ हो गया है । स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्राथमिकता के स्तर पर पहले स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन लगाई गई। टीका लेने आने वाले लाभार्थी का थर्मल स्क्रीनिंग, लिस्ट से नामों का मिलान तथा हाथों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है उसके बाद सबसे पहला कमरा वेटिंग एरिया बनाया गया है जहां लाभार्थी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनना आवश्यक है जहां उन्हें अपनी बारी का इंतजार कराया जाता है। दूसरा कक्ष टीकाकरण के लिए बनाया गया है जहां लाभार्थी को टीका लगाया जा रहा है तथा तीसरा कक्ष टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक लाभार्थी की के निगरानी, देखभाल, ऑब्जरवेशन के लिए बनाया गया है। 18 साल से उपर के लोगों को टीका लगेगा, गर्भवती महिला, गंभीर रोगियों को टीका नहीं लगेगा 28 दिनों के अंदर फिर से लाभार्थी को टीका लेना होगा क्लीनिक में 1 फरवरी को 102 , कोविड 19 टीकाकरण , 02 फरवरी को 115 3 फरवरी को 250 को टीका दिया गया।

एक व्यक्ति को कोरोना का दो टीका लगेगा:
एक व्यक्ति को कोरोना का दो टीका दिया जाएगा। टीकाकरण का दूसरा डोज 28 दिनों के अंदर ही दोहराया जायेगा. जिन चयनित लाभार्थी को टीकाकरण के लिए कोविशील्ड वैक्सीन दिया गया है उन्हें दूसरे डोज में कोविशील्ड वैक्सिीन ही दी जायेगी.
एईएफआई कीट है व्यवस्था:
टीकाकरण के दौरान टीका प्राप्त लाभार्थी में किसी प्रकार की सामान्य एवं गंभीर एडवर्स इवेंट फॉलोइंग यूनाइजेशन (एईएफआई) की समस्या होने पर आवश्यकता अनुसार जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की थी। कोविड-19 के टीकाकरण के उपरांत यदि किसी लाभार्थी में एएसआई के गंभीर लक्षण परिलक्षित होने पर अस्पताल में रेफर किए जाने के लिए रोगी को एंबुलेंस की सुविधा के साथ-साथ एक चिकित्सक को अलर्ट मोड में रहने की व्यवस्था की गई थी।
कोविड-19 की वैक्सीन है सभी के लिए सुरक्षित:
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा ने बताया कोविड का टीका सभी प्रमाणित वैक्सीन पूरी प्रक्रिया के गुजरने का बाद ही स्वीकृत की गयी है और पूर्णतया सुरक्षित है। चरणवार तरीके से इसे सभी को उपलब्ध कराने की सरकार की योजना है । टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी को किसी प्रकार की परेशानी के प्रबंध के लिए सत्र स्थल पर एनाफलीसिस किट एवं एईएफआई किट की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा इसके लिए सम्बंधित टीका कर्मी व चिकित्साकर्मी को प्रशिक्षण भी दिया गया है। पूरे देश में आज टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है काफी कठिन परिस्थितियों से गुजरने के बाद आज लोगों के बीच कोविड-19 का टीका उपलब्ध हुआ है प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया जा रहा है
कोविड-19 के अनुरूप व्यवहारों का पालन करते रहना होगा:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ए के मिश्रा ने बताया कि कोविड वैक्सीन के आ जाने से आम आदमी के जेहन में इसको लेकर बना भय समाप्त हो रहा है। साथ ही और लोग टीकाकरण के बाद कोरोना संक्रमण के साथ- साथ कई तरह की बंदिशों से निजात पा सकेंगे। वहीं सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 के अनुरूप व्यवहारों का पालन करते रहना होगा।स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग जाने से उनके मनोबल में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले टीकाकरण कार्य के लिए विशेष तैयारियों के साथ साथ कुशल प्रशिक्षण की जरूरत है, जिससे टीकाकरण कार्य को सही तरीके से अंजाम तक पहुंचाया जा सके।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal