पूरी तरह से सुरक्षित है कोरोना का टीका, नहीं होगी परेशानी
-अभी तक जितने भी लोगों ने टीका लगवाया, किसी को कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है
-जिले में पहले चरण का टीकाकरण आज होगा पूरा, दूसरा चरण जल्द होगा शुरू

मधुबनी कोरोना की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। पहले जांच और इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई। अब जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण का दौर शुरू हो गया है। जिले में पहले चरण का टीकाकरण चल रहा है।इसके तहत स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से टीकाकरण की रफ्तार भी तेज हो गई है। वहीं टीकाकरण के लिए अब सत्र स्थल भी जिले में बढ़ा दिये गये हैं। टीका लेने के लिए स्वास्थ्यकर्मी भी बढ़-चढ़कर सामने आने लगे हैं। वहीं कुछ लोग संकोच भी कर रहे हैं। कई लोग साइड इफेक्ट के डर से टीका लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे लोगों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है।
टीका पूरी तरह है सुरक्षित:
केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कोविड के शुरुआती दिनों से लेकर वैक्सीनेशन तक हमेशा अपनी टीम के साथ कोरोना काम किया। परिस्थिति चाहे कितनी ही नहीं क्यों न हो हमने कभी हार नहीं मानी। हमें गर्व है कि मैंने कोविड-19 का टीका लिया। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीका लेने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। जिसका भी टीकाकरण के लिए नाम आए निःसंकोच उन्हें टीका लेना चाहिए। अभी तक किसी को किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है।
टीका लगने से प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसके विश्वकर्मा का कहना है कि टीका पड़ जाने के बाद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी। इससे शरीर में एंटीबॉडी विकसित होगी और वह कोरोना की चपेट से बचे रहेंगे। साथ ही अन्य तरह की बीमारियों की चपेट में आने से भी बच जाएंगे।
तीन चरण में चलाया जाएगा कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम :
डॉ. एस. के. विश्वकर्मा कहते हैं कि टीकाकरण तीन चरणों में होना है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जा रहा है। पहला चरण 5 फरवरी क पूरा हो जाएगा। उसके बाद दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है.|दूसरे चरण के लिए गृह मंत्रालय का फ्रंटलाइन वर्कर 3526, जिसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर्स (शहरी विकास) के 301 जिसके तहत नगर परिषद के सफाई कर्मचारी तथा निजी नर्सिंग होम के कर्मियों को टीकाकृत किया जाएगा। इसलिए मन से संकोच को निकाल दें और जब टीकाकरण शुरू होगा तो उसमें अपनी भागीदारी निभाएं।
टीका लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएं:
एसीएमओ डॉ सुनील कुमार ने बताया कि कोरोना का टीका लेना न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने के लिए समाज के लोगों को एकजुट होना जरूरी है। इसके लिए सभी लोगों को टीका लेना पड़ेगा।अगर कुछ लोग टीका लेने से वंचित रह जाएंगे तो उनमें कोरोना होने की का संभावना खतरा रहेगा, जिससे दोबारा पांव पसार सकता है।अगर कोई व्यक्ति टीका लेने से वंचित रह जाता है तो इसका असर दूसरों पर भी पड़ेगा। इसलिए कोरोना का टीका लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन,-
– एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal