शिक्षा-रोजगार यात्रा पहुचा दरभंगा।
दरभंगा के कई जगह सभा आयोजित।
शिक्षा-सवास्थ्य- रोजगार में विकास ही बिहार में बढ़ते विकास का प्रमाण है- मनोज मंजिल
रोजगार के नाम पर युवाओ को गुमराह कर रही मोदी सरकार- नीरज
1 मार्च को सदन के बाहर व अंदर रोजगार के सवाल पर होगा प्रदर्शन – आइसा-इनौस

दरभंगा नया बिहार का तीन आधार, शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार, 19 लाख रोजगार, मांग रहा युवा बिहार, 1 मार्च को विधंसभा को घेरलो नारा के साथ आइसा-इनौस द्वारा पूरे बिहार में शिक्षा-रोजगार यात्रा आज दरभंगा पहुँचा।यात्रा में इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अगिआंव विधायक मनोज मंजिल, इनौस के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पप्पू कुमार, आइसा बिहार राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी,इनौस जिला अध्यक्ष केशरी कुमार यादव, इनौस नेता रंजीत राम शामिल थे।
यात्रा के द्वारा दरभंगा के विवि परिषर, अम्बेडकर कल्याण छात्रावास, बहेड़ा, बहादुरपुर में शिक्षा-रोजगार सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अगिआंव विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि आज देश की सरकार व राज्य की सरकार छात्र-नौजवान विरोधी हैं। आज शिक्षा- स्वास्थ्य को निजीकरण के हवाले कर दिया गया है। आज के बजट में सारे शिक्षण संस्थान, रेल, सेल, भेल सारे को निजीकरण के हवाले कर दिया गया है।
उन्होंने बिहार पर बोलते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा व स्वास्थ्य को भ्रष्टाचार के हवाले कर दिया गया है। सरकारी विद्यालय में शिक्षक की पद खाली है। ललित नारायण मिथिला विवि में लगभग 1200 प्रोफेसर के पद खाली है। दासियों हजार कर्मचारी के पद खाली है। और मेडिकल लाइन की बात करे तो पीएमसीएच से लेकर डीएमसीएच तक लगभग 60 प्रतिशत शीट खाली है। लेकिन सरकार को कोई चिंता नही है। सरकार शिक्षा-सवास्थ्य-रोजगार के प्रति जबाबदेह नही है।
उन्होंने कहा कि बिहार का विकास बिना शिक्षा-स्वास्थ्य- रोजगार के विकास के बिना संभव नही है।
उन्होंने दरभंगा के छात्र-नौजवानों से अपील किया कि आप शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार के सवाल पर 1 मार्च को सदन के अंदर और सदन के बाहर आवज उठाया जाएगा, और भाजपा-जदयू की सरकार से जबाब मांगा जाएगा।
वही इनौस के राष्ट्रीय महासचिव नीरज ने कहा कि मोदी सरकार युवाओ को रोजगार के नाम पर गुमराह कर रही है। प्रत्येक साल 2 करोड़ रोजगार का मुदा आज जुमला साबित हो रहा हैं।
नौजवान रोजगार को लेकर भटक रहे है। मोदी सरकार आज सारे सरकारी सेक्टर को निजीकरण के हवाले कर रही है। सरकारी संस्था में पदों को खत्म किया जा रहा है। ठीक उसी के तर्ज पर बिहार सरकार 19 लाख रोजगार का बादा किये और वह जुमला साबित हो रहा है।
उन्होंने किसान आंदोलन और चर्चा करते हुए कहा कि आज किसान दिल्ली के सड़को पर कई महीनों से आंदोलन रत्त है। लेकिन सरकार उनसे वार्ता करने को तैयार नही है। लेकिन किसान भी झुकने वाला नही है।
उन्होंने बिहार के नौजवनाओ से अपील किया कि जब किसान अपनी मांगों को लेकर सरक ओर आंदोलन रत्त है तो बिहार के नौजवान भी शिक्षा-सवास्थ्य- रोजगार के सवाल पर आंदोलन क्यो नही करेंगे। इस लिए 1 मार्च को पटना पहुचे सरकार को झुकने के लिए बाध्य करें।
वही आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि आज मिथिला विवि को भी निजीकरण के हवाले करना चाहती है। आज डिस्टेंस एडुकेशन को बंद कर दिया गया मिथिला क्षेत्र में पड़ने वाले सभी सांसद एनडीए से आते है लेकिन आज तक डिस्टेंस को लेकर चिंतित नही है। आज विवि के अंदर तानासाही हावी हो रहा है। अगर समय रहते विवि के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र, नौजवान एकजुट नही हुए तो आने वाले समय मे विवि निजीकरण के हवाले हो जाएगा।वही इनौस जिला अध्यक्ष केशरी कुमार यादव ने दरभंगा के छात्र-नौजवानों से अपील किया 1 मार्च को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की।
सभा का संचालन आइसा जिला सचिव विशाल कुमार माझी ने किया। तथा अध्यक्षता इनौस जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा तथा आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज में किया।
सभा मे चंदन कुमार साफी, राजू कर्ण, राहुल राज, सबा रौशनी, सिद्धार्थ कुमार, सन्नी कुमार, केशव कुमार, विद्या नंद भारती, मोहम्मद आसिफ, विनोद भारती, देवेन्द्र कुमार, मोहम्मद हम्माद हासमी रमन निराला सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal