Breaking News

कोरोना संकट में बेसा के महासचिव द्वारा की जा रही मदद को पढ़कर आप भी करेंगे सलाम

कोरोना संकट में बेसा के महासचिव द्वारा की जा रही मदद को पढ़कर आप भी करेंगे सलाम

मुश्किलों से कह दो उलझा न करें हमसे
हमें हर हाल में जीने का हुनर आता है।

भारत समेत पूरी दुनिया इस समय कोरोना संकट से जूझ रही है। भारत में पिछले काफी दिनों से कोरोना के कारण लोगों की जिंदगी बेहाल हुई पड़ी है। कोरोना महामारी के दौरान देश का हेल्थकेयर सिस्टम दबाव में है तो जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने वालों की भी कमी नहीं है ।कोरोना के चलते एक ओर जहां लोगों की हिम्मत दम तोडने लगी है ,वही समाज में ऐसे भी लोग हैं जो इस मुश्किल घड़ी मे मजबूती के साथ खड़े हैं और जरूरतमंदो की मदद के लिए आगे आ रहे हैं । हताशा और निराशा के इस माहौल में भी ऐसे लोग अपने जज्बे से दूसरों को भी प्रेरणा दे रहे हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं आपदा रोधी एवं पर्यावरण के अनुकूल समाज निर्माण को कृतसंकल्पित तथा कोरोना काल में समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक मदद पहुंचाने को कटिबद्ध मधुबनी जिला के खिरहर गाँव निवासी पथ निर्माण विभाग के कार्य पालक अभियंता एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ऐसे ही एक शख्स हैं जो संकट की इस घड़ी में देवदूत बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं और दूसरों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।

डा चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। देश के सभी डाक्टर, पत्रकार और समाजसेवी दिनरात मेहनत कर रहे हैं। संकट की घड़ी में पीड़ितों की मदद करना हम सभी का कर्त्तव्य बनता है। इसलिए मेरी तरफ से यह छोटा सा सहयोग है। मदद करने का यह सिलसिला निरन्तर जारी रखेगे।

कोरोना काल मे बेसा के महासचिव विभिन्न संगठनों,विशेषज्ञो,प्रशासन,विभिन्न विभागों से जुडकर कोरोना से पीड़ित अभियंता एवं समाज के अन्य वर्ग के लोगों के प्राण रक्षार्थ सार्थक मदद कर मानवता एवं सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी कटिबद्धता की मिशाल पेश कर रहे है।

आपदा रोधी समाज निर्माण आन्दोलन के पर्याय बन चुके बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी “बेसा का है यह सपना,कोई भूखा रहे न अपना” अभियान के तहत “समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों एवं संगठनो से जुडकर कोरोना महामारी की दूसरी लहर मे कोरोना से पीड़ित जरूरत मंदो को मुफ्त भोजन एवं राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं।कोई भी जरूरतमंद प्रात: आठ बजे से नौ बजे तक वाट्स्एप पर मैसेज कर अपनी जरूरत बता सकता है।

“कोरोना रेजिलिएन्ट फोरम “के माध्यम से जरूरत मंद लोगो को दवा, आर टी पी सीआर एवं अन्य जरूरी टेस्ट ऑक्सीजन, हॉस्पीटल में बेड, औक्सीमीटर अम्बुलेन्स आदि एवं अन्य जरूरी वस्तुओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।प्लाज्मा औन कौल के माध्यम से प्लाज्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। वैक्सिनेसन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।होम आइसोलेशन को बढ़ावा दिया जाता है। जो लोग ठीक हुए हैं,उनसे एवं डौक्टर के माध्यम से बीमार लोगों का काउन्सलिन्ग कराया जाता है। डा चौधरी कोरोना रेजिलिएन्ट फोरम के माध्यम से समुचित मदद एवं डौक्टर के मुफ्त सलाह से सैकड़ों लोगों की जान बचा चुके हैं एवं सरकारी एवं संगठन की जिम्मेवारी को निभाते हुए कोरोना पीड़ितों के मदद हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं। आपदा रोधी एवं पर्यावरण के अनुकूल समाज निर्माण को कृतसंकल्पित डा चौधरी कोरोना संक्रमण एवं उससे बचाव के तरीकों को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं। डा चौधरी अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी एवं सामाजिक संगठनों से जुड़कर आपदा रोधी तकनीक को समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं ।

माना अगम अगाध सिंधु है, संघर्षों का पार नहीं है !
किन्तु डूबना मझधारों में साहस को स्वीकार नहीं है
जटिल समस्या सुलझाने को नूतन अनुसंधान न भूलें !!

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …