Breaking News

दोषपूर्ण शहरी योजना जलजमाव का कारण,विशेषज्ञों के हाथ में हो कमान:बेसा

दोषपूर्ण शहरी योजना जलजमाव का कारण,विशेषज्ञों के हाथ में हो कमान:बेसा

बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने पटना सहित तमाम शहरों में जल जमाव की समस्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि साधारण बारिश में जल जमाव की समस्या का मूल कारण जलवायु परिवर्तन नहीं बल्कि दोषपूर्ण शहरी योजना एवं ड्रेनेज तथा सिवरेज सिस्टम के निर्माण एवं प्रबंधन का कमान ऐसी शक्तियों के हाथों में होना जिन्हें इस क्षेत्र की कोई विशेषज्ञता हासिल नही है।

दुर्भाग्यवश औपनिवेशिक शासन के दौरान अपनाई गई शहरी योजना नीति को ही आज भी हाइड्रौलिक्स,सिवरेज एवं ड्रेनेज सिस्टम को ध्यान रखे बगैर अपनाई जा रही है जिसके कारण शहरों को जल आपदा के सामने भोजन के रूप में परोस दिया जाता है। किसी भी शहर में सड़क, भवन,एवं अन्य पब्लिक इन्फ्रास्टक्चर के निर्माण से पहले ड्रेनेज सिस्टम के विकास की योजना तैयार होनी चाहिए।लेकिन होता ठीक उल्टा है। कागज पर योजना की बात की जाती है परन्तु धरातल पर उतर नही पाती।नदियों के किनारे बसे शहर को नदी एवं वर्षा के कारण जल जमाव जनित बाढ की दोहरी मार झेलनी पडती है। ऐसे शहरों में विकास प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सर्वप्रथम ड्रेनेज सिस्टम एवं सिवरेज सिस्टम को पूर्णतया डिलिन्क करने की जरूरत है। ड्रेनेज सिस्टम को आइसोलेशन में नहीं बल्कि हाइड्रोलिक्स को ध्यान में रखते हुए ड्रेनेज एवं सिवरेज सिस्टम की व्यापक योजना विकसित करने की जरूरत है। ड्रेनेज सिस्टम एवं पम्पिंग स्टेशन के सफाई का सामाजिक निरीक्षण होना चाहिए। अगर शहरों को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाना है तो शहरों में पब्लिक इन्फ्रास्टक्चर निर्माण से पहले ड्रेनेज सिस्टम एवं सिवरेज सिस्टम की व्यापक योजना हाइड्रोलिक्स को ध्यान में रखकर विकसित करनी होगी एवं इसके साथ शहरीकरण का कमान विशेषज्ञों के हाथ में सौपना होगा। अन्यथा जल जमाव एवं शहरी बाढ़ की समस्या से शहरों को बार बार जुझना पडेगा एवं जलवायु परिवर्तन को इसके लिए जिम्मेवार ठहराते रहेंगे।

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …