कोरोना काल में खाना बनाते वक्त सावधानी ज़रूरी
सुरक्षा मानकों को अपनाकर बच्चों का विशेष देखभाल ज़रूरी

दरभंगा कोरोना काल मे सफाई बरतनी अत्यंत जरूरी है। इससे हम वायरस के संक्रमण से बचाव कर सकते है। खासकर इस दौरान घर में जो खाना बन रहा है उसे पूरे परिवार के लोग खाने वाले हैं। इसलिए खाना बनाते समय भी पूरी स्वच्छता का ख्याल जरूरी है। चिकित्सकों के अनुसार देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है. इस महामारी से निपटने के लिए मास्क पहनना, हाथों को बार-बार साबुन, हैंड सैनिटाइजर से साफ करना और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना जरूरी हो गया है। अगर घर मे खाना पकाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह नहीं धोने से संक्रमण की सम्भावना बढ़ जाती है। क्योंकि घर में जो खाना बन रहा है, उसे पूरे परिवार के लोग खाने वाले हैं, इसलिए खाना बनाते समय भी पूरी स्वच्छता का ख्याल जरूरी है।. ताकि कीटाणु, वायरस और बैक्टीरिया खाने में जा पाएं। निज़ी चिकित्सक डॉ विजय ने बताया कोरोना काल में किचन में खान पकाते वक्त बहुत सारी बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि जरा सी लापरवाही पूरे परिवार को खतरे में डाल सकती है।
कैसे साफ करें हाथ-
डॉ कुमार कहते है खाना पकाने से पहले कोई भी साबुन या लिक्विड हैंडवॉश का इस्तेमाल करें और 20 सेकंड तक दोनों हथेलियों को अच्छे से रगड़ें । हाथ को गर्म या ठंडे पानी से धो सकते हैं।. खाना पकाने से पहले और बाद में हाथ हमेशा धोने चाहिए। पूरे परिवार के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए नियमित रूप से हाथ धोना जरूरी है।. कीटाणु, वायरस और बैक्टीरिया से पूरी तरह से सुरक्षा के लिए हैंडवॉशिंग भी एक निश्चित तरीके से की जानी चाहिए।
इन बातों का ख्याल रखना जरूरी-
खाना बनाते समय, बनाने से पहले और खाने बनाने के बाद हाथ जरूर धोएं।
नाक बहने के बाद, खांसी आना, कचरा और डस्टबिन को छूने के बाद जरूर हाथ धोएं।
खाना पकाते समय मास्क पहनना सुनिश्चित करता है कि भोजन में ड्रॉपलेट्स न आएं।
सब्जी या दाल को तैयार करने से पहले गर्म पानी में अच्छी तरह से धो लें।
खाना पकाने के बाद, बेकिंग सोडा से पूरे किचन को अच्छी तरह से साफ करें ।
इस बात का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी
विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश बैक्टीरिया किचन साफ करने वाले कपड़े पर होते हैं, क्योंकि महिलाएं इसे ठीक से साफ नहीं करती हैं।. यही वजह है कि किचन के कपड़े को गर्म पानी में अच्छी तरह से धोएं। जिससे कि कीटाणु खत्म हो जाएं।
बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है-
डॉ विनय ने कहा इस वायरस की वजह से मानसिक समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। बच्चों में किसी भी तरह की मानसिक समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए उनका विशेष ध्यान रखना होगा। बच्चों के मानसिक विकास के लिए बाहर खेलने जाने से लेकर घूमना बहुत जरूरी होता है। परंतु इस समय घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं है। इस समय कुछ बातों का ध्यान रखकर हम बच्चों का ख्याल रख सकते हैं। बच्चों को सिर्फ कोरोना वायरस से ही सुरक्षित नहीं रखना है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास का भी पूरा ध्यान रखना है।
एक रूटीन बनाएं
बच्चों का एक रूटीन बना लें। जिस तरह से लॅाकडाउन से पहले बच्चों का रूटीन हुआ करता था। उसी तरह इस समय भी उनका एक रूटीन बना लें। इस रूटीन को फॅालो करने के लिए उन्हें प्रेरित करें। आप बच्चों के स्कूल रूटीन को भी फॅालो कर सकते हैं। अगर आप बच्चों का रूटीन नहीं बनाएंगे तो बाद में आपको कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
पढ़ाई का समय निर्धारित करें
कोरोना वायरस की वजह से बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है। इस समय जरूरी है कि आप बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। बच्चों की पढ़ाई का एक समय बना लें और उस समय उनको सिर्फ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें।
अच्छी आदतें विकसित करें
कहा जाता है कि जो आदतें बच्चों को बचपन में सिखा दी जाती हैं, उन्हें वो जिंदगी में कभी नहीं भूलते हैं। इस समय बच्चे हर समय आपके साथ हैं, आप उन्हें अच्छी-अच्छी आदतें सिखाएं।
सफाई की महत्ता बताए
बच्चों को रोज किए जाने वाले काम सिखाएं। जैसे कपड़े धोना, रोज ब्रश करना, अच्छे से तैयार होना और हाथ धोना। साफ-सफाई रखने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। बच्चों को साफ-सफाई का महत्व समझााएं।
बच्चों को कहे- वह सुरक्षित है
बहुत से बच्चे इस समय डर रहे हैं कि आगे क्या होगा। अपने बच्चों के अंदर डर को न बैठने दें। बच्चों को बताएं कि कुछ चीजों का ध्यान रखने से हम कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षित रह सकते हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal