16 जून को विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर डी.एम ने की बैठक
16 जून को 28 हजार टीकाकरण का है लक्ष्य
जिले में बनाये गए अतिरिक्त टीकाकरण केन्द्र
दरभंगा शहरी क्षेत्र में 16 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये
जिला में चलाया जा रहा है 33 टीका एक्सप्रेस

समाहरणालय, दरभंगा अवस्थित अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर 16 जून को आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान के तहत दरभंगा जिला को लगभग 28, हजार टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर बैठक की गयी।
बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिला में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों का टीकाकरण करने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 31 टीकाकरण केन्द्र संचालित है। इसके अतिरिक्त 33 टीका एक्सप्रेस चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों के लिए
किसी-किसी प्रखण्डों में 02 तथा किसी प्रखंड में 01 टीकाकरण केंद्र कार्यरत है।
16 जून के विशेष अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी जीविका दीदी एवं उनके परिजनों के टीकाकरण के लिए तीन तीन पंचायतों में टीकाकरण स्थल बनाया गया है। जहाँ ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, बिना ऑनलाइन पंजीकरण वाले टीका ले सकते हैं।
इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बी.पी.एम (जीविका) एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ससमय टीकाकरण स्थलों पर कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
16 जून 2021 को 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले जीविका दीदी एवं उनके परिजनों के लिए प्रत्येक प्रखण्ड के 03- 03 पंचायतों में बनाये गए टीकाकरण स्थल निम्नलिखित है:
*अलीनगर प्रखण्ड* के हरसिंहपुर, अधलोम एवं नवा नगर नरमा, *बहादुरपुर प्रखण्ड* के हरपट्टी, बहादुरपुर देकुली एवं वाजितपुर, *बहेड़ी प्रखण्ड* के हरहच्चा, हथौड़ी एवं इनाय, *बेनीपुर प्रखण्ड* के पौहद्दी, महिनामा एवं मकरामपुर, *बिरौल* प्रखण्ड के कहुआ, नेउरी एवं डुमरी, *दरभंगा सदर* प्रखण्ड के शीशो पश्चिमी, रानीपुर एवं शीशो पूर्वी, *गौड़ाबौराम* प्रखण्ड के मनसारा, बघरासी एवं कन्हैई, *घनश्यामपुर प्रखण्ड* के ब्रह्मपुरा, तुमौल एवं गनौन, *हनुमाननगर प्रखण्ड* के पटोरी, पंचोभ एवं मोरो, *हायाघाट प्रखण्ड* के पौराम, रुस्तमपुर एवं रसलपुर, *जाले प्रखण्ड* के कमतौल, अहियारी उत्तरी एवं जोगियारा, *केवटी-रनवे प्रखण्ड* के मझिगामा, लदारी एवं बनसारा, *कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड* के हरिनगर, हिरणी एवं बेर, *कुशेश्वरस्थान पूर्वी* प्रखण्ड के केवटगामा, तिलकेश्वर एवं कुशेश्वरस्थान दक्षिणी, *मनीगाछी प्रखण्ड* के उज्जान, भंडारिसम एवं टटुआर, *सिंहवाड़ा प्रखण्ड* के सिमरी, टेकटायर एवं हरिपुर पूर्वी तथा *तारडीह प्रखण्ड* के इजरहाटा, लगमा एवं कुर्षो नादियानी पंचायत में टीकाकरण कैम्प लगाया जाएगा, जहाँ 18 वर्ष से ऊपर के जीविका दीदी एवम उनके परिजनों का *ऑन द स्पॉट* टीकाकरण किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र में 16 स्थलों पर टीकाकरण किया जाएगा, जिनमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों के लिए पूर्व से संचालित टीकाकरण केन्द्र हैं- डीएमसीएच, एनयूएचएम राज केंपस, पुलिस हॉस्पिटल लहेरियासराय, टाउन हॉल नगर निगम, एमएल अकेडमी, मुकुंदी चौधरी स्कूल कैदराबाद एवं आयुर्वेदिक हॉस्पिटल इनकम टैक्स।
बिना रजिस्ट्रेशन वाले 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के टीकाकरण के लिए शहरी क्षेत्र में बनाये गये 9 केंद्र में पांच टीका एक्सप्रेस तथा माउंट समर स्कूल, सीएम कालेज, मिल्लत कॉलेज एवं संत जेवियर इंग्लिश स्कूल शामिल हैं।
इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में 28 एवं शहरी क्षेत्र में 5 टीका एक्सप्रेस पूर्ववत कार्य करेगा जहां बिना ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के कोई भी 18 वर्ष से ऊपर वाला व्यक्ति टीका लगवा सकता है।
बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्र, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्यान भोजन) संजय देव “कन्हैया”, डी.पी.एम (हेल्थ) विशाल कुमार, डी.पी.एम (जीविका) मुकेश कुमार सुधांशु, यूनिसेफ के शशिकांत सिंह एवं वाशव राज, एयर इंडिया के जिला समन्वयक श्रद्धा झा व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal