मिथिला स्टूडेंट यूनियन के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया ।। ज्ञापन के माध्यम से अभिषेक कुमार झा ने कहा कि कुलसचिव मुश्ताक

अहमद द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर किये गये भ्रष्टाचार, अववैध रूप से गबन, कर्तव्यहीनता,संवंधी आवेदन के आलोक मे अविलंब कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल पदमुक्त किया जाए ।अभिषेक कुमार झा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बिषय अत्यंत गंभीर व भ्रष्टाचार से संबंधित है ।कुलसचिव मुश्ताक अहमद एक धुर्त,जालसाज व भ्रष्ट ब्यक्ति है ।जिनहे भ्रष्टाचार करके सरकारी राशि गबन करने के मामले मे महारत हासिल है ।ज्ञातव्य हो कि मुश्ताक अहमद मारवारी काॅलेज,मिल्लत काॅलेज,एम. एल. एस .एम काॅलेज,एम .आर .एम काॅलेज,सी .एम काॅलेज के प्राचार्य के पद पर रहते हुए पद के गरिमा को तार तार कर करोङो रूपया का इनहोनो गबन कर लिया ।
मुश्ताक अहमद एक ऐसा जालसाज व मास्टरमाइंड है कि इनके कुकृत्यो के वजह से इनके विरूद्ध ठगी जालसाजी भ्रष्टाचार गबन व अमानत मे खयानत को लेकर लहेरियासराय थाना कांड सं 445/16 दिनांक 9-9-2016 अंदर धारा- 406,409,420 तथा लहेरियासराय थाना कांड-376/2016 अंदर धारा 419,420,353,भा द वि दर्ज है ।इसके अलावे गबन के मामले मे कई जांच इनके विरूद्ध चल रहे है ।वर्तमान कुलसचिव मुश्ताक अहमद के विरूद्ध अनेकानेक मामले इनके कुकृत्य से संबंधित है ।गबन व भ्रष्टाचार संबंधित कुछ प्रमुख मामले इस प्रकार है ।
— एम आर एम काॅलेज के सेमिनार हाल एवं महिला छात्रावास निर्माण मे जांच टीम द्वारा कुल पैंतालीस लाख रूपये का गबन पाया गया था ।
–मारवारी काॅलेज के महिला छात्रावास संबंधित संचिका का इनहोनो प्रधानाचार्य महोदय के कहने के बावजूद नही हस्तगत कराया जिसको लेकर इनके विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज हुई।
–यु जी सी के निर्देशानुसार डा एच एस टंधावा प्रो गुरूनानक देव विश्व विद्यालय अमृतसर द्वारा भी 8 लेन ग्रास बनाने मे हुए गङबरी को लेकर निलंबन का प्रस्ताव दिया था ।
–मुश्ताक अहमद दिनांक 26/07/2016 से 27/04/2017 तक सी एम जे काॅलेज दोनवारी खुटौना अपने पदस्थापन के दौरान कभी गये ही नही ।फर्जीवारा कर वेतन निकासी कर लिया ।
–एम एल एस एम काॅलेज एवं सी एम काॅलेज मे प्राचार्य के पद पर रहते हुए इन्होनो कई महत्वपूर्ण संचिका को कुटरचित कर अपने चहेते लोगो के मदद से भयंकर लुट मचाया है ।इसकी जांच लंबित है ।इतने बङे गोरखधंधा करने बाले जालसाज प्रोफेसर मुश्ताक अहमद जिनके विरूद्ध दरभंगा से दिल्ली मामले चल रहे है ।इन सबके बावजूद अपने पैसा एवं पहुंच के बल पर कुलसचिव के पद पर काबिज होकर दिन रात भ्रष्टाचार मे लिप्त है। कुलसचिव मुश्ताक अहमद का चरित्र दागदार है। इनके विरूद्ध भ्रष्टाचार संवंधी कई संगीन मामले साबित हो चुके है। इनके कृत्य से शिक्षा ब्यवस्था व शिक्षाविद के प्रति लोगो का विश्वास खत्म होता जा रहा है ।प्रचार्य के पद एवं विश्व विद्यालय के गरिमा को इन्होने तार किये है ।इससे शिक्षा के मंदिर कलंकित हुइ है ।ऐसे लोगो को इतने महत्वपूर्ण पद पर रहने का कोई अधिकार नही है ।नैतिक रूप से भी सही नही है और नियमानुसार भी उचित नही है। अगर हमारी मांगो पर सकारात्मक पहल नही होता है विश्व विद्यालय के विरूद्ध एक ठोस जुझारू आन्दोलन का संखनाद होगा । मौके पर आदित्य मिश्रा ,मुचकुंद झा ,गोविंद झा उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal