Breaking News

सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुई महाविद्यालय इतिहास संरक्षण समिति तथा सांस्कृतिक समिति की बैठक सम्पन्न

सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुई महाविद्यालय इतिहास संरक्षण समिति तथा सांस्कृतिक समिति की बैठक सम्पन्न

आगामी 31 जुलाई तक महाविद्यालय से संबंधित इतिहास तथा प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं की सूची संयोजक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी

बैठक में समारोह के संयोजक प्रो इंदिरा झा तथा आयोजन सचिव डा आर एन चौरसिया सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित

29-30 जुलाई को लोकगीत, विद्यापति संगीत, शास्त्रीय संगीत, राष्ट्रीय गीत तथा मोनोएक्ट प्रतियोगिताओं में चुने जाएंगे श्रेष्ठ 3-3 छात्र-छात्राएं
सी एम कॉलेज, दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह हेतु गठित महाविद्यालय इतिहास संरक्षण समिति तथा सांस्कृतिक समिति की बैठक हुई,जिसमें समारोह के संयोजक प्रो इंदिरा झा तथा आयोजन सचिव डा आर एन चौरसिया सहित महाविद्यालय इतिहास संरक्षण समिति के संयोजक प्रो दिवाकर सिंह, सांस्कृतिक समिति के संयोजक डा अखिलेश कुमार ‘विभू’,प्रो मंजू राय, डा प्रभात कुमार चौधरी, डा अशोक कुमार पोद्दार, डा अब्दुल हई, प्रो रितिका मौर्या,डा शैलेंद्र श्रीवास्तव, डा संजीत कुमार झा, डा मयंक श्रीवास्तव तथा प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए।
बैठक में प्रधानाचार्य ने बताया कि सी एम कॉलेज की स्थापना 15 अगस्त,1937 को बुद्धिजीवियों ने निर्णय लेकर किया था,जबकि 1974 में डा एल के मिश्रा ने पहले स्वतंत्र प्रधानाचार्य के रूप में इस आर्ट्स एंड कॉमर्स ब्लॉक में सी एम कॉलेज के प्रथम प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाला। उसके पहले सी एम कॉलेज के अंतर्गत वर्तमान सी एम साइंस कॉलेज तथा सी एम कॉलेज संयुक्त रूप से एक ही प्रधानाचार्य के देखरेख में चल रहा था। मिथिलांचल में आधुनिक शिक्षा-केंद्र के रूप में सी एम कॉलेज स्थापित किया गया था जो बुद्धिजीवियों तथा स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य केंद्र रहा था। अनेक बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों एवं इतिहासकारों ने अनेक ग्रंथों एवं आत्मकथाओं में सी एम कॉलेज का विस्तार से वर्णन किया है।
महाविद्यालय इतिहास संरक्षण समिति के संयोजक प्रो दिवाकर सिंह ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया जाएगा कि वे अपने विभाग के वरीय पूर्व शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों से साक्षात्कार, दुर्लभ चित्र तथा लिखित साक्ष्य व संस्मरण उपलब्ध कराएं। सांस्कृतिक समिति के संयोजक डा अखिलेश कुमार ‘विभु’ ने बताया कि लोकगीत, विद्यापति संगीत, शास्त्रीय संगीत, राष्ट्रीय गीत तथा मोनो एक्ट प्रतियोगिता का आयोजन 29 और 30 जुलाई को महाविद्यालय में किया जाएगा, जिसके लिए छात्रों से 20 जुलाई तक अपने-अपने विभाग में प्रतियोगिता से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध करवा सकेंगे। बैठक में उपस्थित डा अशोक कुमार पोद्दार ने बताया कि बहुत से साक्ष्य स्टेनो बिंदेश्वर यादव के पास से उपलब्ध है,जबकि अन्य अनेक दुर्लभ चित्र एवं सूचनाएं वे अपने स्तर से भी उपलब्ध करवा देंगे।
आयोजन सचिव आरएन चौरसिया के संचालन में आयोजित बैठक में समारोह के संयोजक पूर्व इंदिरा गाने सदस्यों का स्वागत किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संबंधित समिति के संयोजक क्रमशः प्रो दिवाकर सिंह तथा डा अखिलेश कुमार ‘विभु’ ने किया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …