डाक प्रमंडल दरभंगा अंतर्गत महिला उप डाक घर का उद्घाटन कर्नल जालेश्वर कहँर मुख्य पोस्टमॉस्टर जनरल बिहार परिमंडल, पटना द्वारा किया गया!

डाक प्रमंडल दरभंगा अंतर्गत महिला उप डाक घर का उद्घाटन कर्नल जालेश्वर कहँर  मुख्य पोस्टमॉस्टर जनरल बिहार परिमंडल, पटना द्वारा किया गया! यह डाकघर PTC ,दरभंगा कैंपस के मुख्य द्वार के पास अवस्थित है , डाक अधीक्षक दरभंगा प्रमंडल, श्री उमेश चन्द्र प्रसाद ने कहा की, यह डाकघर दरभंगा प्रमंडल का पहला डाकघर है जिसे पुर्णतः महिला कर्मचारी द्वारा संचालित डाक घर के रूप में चिन्हित किया गया है .साथ ही आज डाक टिकट प्रदर्शनी स्थल पर माई स्टाम्प का भी उद्घाटन किया गया जो डाक विभाग की एक अनोखी पहल है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने फोटो को डाक टिकट के रूप में प्राप्त कर सकता है ! मौके पर, श्री अदनान अहमद, पी एम जी (पूर्व), श्री शंकर प्रसाद, निदेशक डाक सेवाएं (उत्तरी) ,श्री आर डी चौधरी ,उप निदेशक, PTC दरभंगा , श्री ब्रज नंदन त्रिवेदी , सहायक निदेशक, मुजफ्फरपुर , श्री जय प्रकाश, सहायक निदेशक, PTC दरभंगा, ,श्री मनोज कुमार , सहायक अधीक्षक , डाक निरक्षक श्री राजीव झा , श्री राजू झा , श्री सुमन झा , पी आर आई श्री विनोद कुमार , अरुण झा , एवं जीतेन्द्र उपद्याय , दिलीप पासवान, सुनील कुमार झा, प्रेम्कुंज दयाल, विद्यानद सरस्वती , संगीत झा , अनिल झा , वसीमुल हक,आशुतोष कुमार एवं अन्य मौजूद थे /

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …