Breaking News

प्रमण्डल स्तरीय दो दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन। 

प्रमण्डल स्तरीय दो दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन।

 

 

 

दरभंगा    22 और 23 नवम्बर 2024 को स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय, दरभंगा में बिहार कौशल विकास मिशन की “संकल्प” योजना अंतर्गत प्रमण्डल स्तरीय दो दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा।

जिसकी जानकारी  आशीष आनंद, उप निदेशक (नियोजन) दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा ने दी।

उप निदेशक (नियोजन) दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा बताया गया कि प्रमंडल स्तरीय नियोजन मेले का उदघाटन गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जायेगा।

मेले में लगभग 40 कंपनियाँ भाग लेगी, जिनके द्वारा लगभग 2,000 रिक्तियों है, इच्छुक एवं योग्य छात्रा-छात्राओं का चयन किया जायेगा।

मेले की जानकारी हेतु लगभग सभी प्रखंडों में ऑटो रिक्शा के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया है। महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच विभागीय पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा मेले की जानकारी दी गयी है।

उप निदेशक दरभंगा द्वारा आम जन से अपील की गयी, कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मेले के आयोजन को सफल बनाये।

Check Also

• बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी शख्त कार्रवाई–डीएम

🔊 Listen to this   • बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण …