डॉक्टर मशकूर अहमद उस्मानी ने निभाया अंजली झा के पिता से किया हुआ अपना वादा: अंजली अब जाने लगी स्कूल।

बीते महीने जाले के ब्राह्मण टोली में रहने वाली चंचल झा नाम की बच्ची को जाले माध्यमिक विद्यालय में खुले तार से करेंट लगने से स्कूल मे ही उसका देहांत हो गया था। जाले से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मशकूर अहमद उस्मानी जी ने बच्ची के पिता भरत झा से मिलने के बाद गहरी संवेदना व्यक्त की थी और वादा किया था की उनकी छोटी पुत्री यानी स्वर्गीय चंचल की छोटी बेटी अंजली झा के शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएँगे। उनके वादे के मुताबिक अंजली का नामांकन अब जाले के एक कान्वेंट स्कूल में हो गया है और वो अब अपनी पढाई शुरू कर चुकी है। डॉ• उस्मानी ने उनके नामांकन के साथ ही स्कूल ड्रेस, जूते, किताब, कॉपी इत्यादि भी उपलब्ध करवा दी है और अब वो नियमित तौर पर स्कूल जा रही है।
अंजली ने उस्मानी से बातचीत के दौरान बताया की वो मास्टर बनना चाहती है। डॉ• उस्मानी ने अंजली झा से मिलकर उन्हे उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दि और आगे हर संभव मदद का भरोसा दिया। उस्मानी ने एक स्थानिय वयक्ति को उसकी बराबर देख रेख की ज़िम्मेदारी भी सौपी है जो अंजली के परिवार से लगातार संपर्क मे रहेगा जिससे उसकी पढाई में आ रही किसी भी प्रकार की बाधाओं को फ़ौरन दूर किया जायेगा।
जाले के सरकारी स्कूल की हालत पर उस्मानी ने सवाल उठाया। लम्बे समय से शिक्षा और उसकी व्यवस्था पर कोई काम नहीं किया गया है। हमारे बच्चे जर्जर इमारतों और ख़राब व्यवस्था में पढ़ने को मजबूर हैं। सरकार केवल वोट लेती है पर विकास के नाम ओर ग़रीबो को बेवकूफ़ बनाती है। उनके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती है। काश अगर सरकार ने थोड़ा ध्यान दिया होता तो बच्चों के साथ ऐसा हादसा ना हुआ होता। उन्होंने आरोप लगाया कि जाले विधायक सह मंत्री जी तो माफियाओं के साथ पैसे बनाने में व्यस्त है और जाले की जनता त्रस्त है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal