Breaking News

लक्ष्य प्रमाणीकरण के बाद सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष को आज किया जाएगा पुरस्कृत

लक्ष्य प्रमाणीकरण के बाद सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष को आज किया जाएगा पुरस्कृत

•राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत
•मिलेगा 3 लाख का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र
•तीन स्तर पर की गई थी रैंकिंग
•सभी 5 मापदंडों पर खरा उतरा अस्पताल का लेबर रूम

मधुबनी सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष को लक्ष्य कार्यक्रम के तहत प्रमाणित कर दिया गया है| इस बाबत आज सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डी.एस मिश्रा, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद को राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय सिंह कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। विदित हो कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2020 के फरवरी माह को हुए लक्ष्य कार्यक्रम के तहत निरीक्षण व मूल्यांकन कार्य संतुष्ट होकर अस्पताल को लक्ष्य सर्टिफाइड कर दिया था। अस्पताल ने लक्ष्य असेसमेंट के सभी 5 मापदंडों को पूरा किया तथा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत लेबर रूम को सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

तीन स्तर पर की गई थी रैंकिंग:
लक्ष्य कार्यक्रम के तहत तीन स्तर पर रैंकिंग की गई थी जिसमें पहले स्तर पर जिला, दूसरे स्तर पर रीजनल व तीसरे स्तर पर राष्ट्रीय रैंकिंग की गई थी।प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए 75 अंक प्राप्त करना था जबकि प्रसव कक्ष में 92 % अंक प्राप्त किया। सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया लक्ष्य मानकों के अनुरूप जिला अस्पताल में सुविधाएं मिलने के कारण ही सदर अस्पताल को लक्ष्य के लिए प्रमाणित किया गया है| इसे लेकर सिविल सर्जन ने अस्पताल को सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई भी दी है।उन्होंने कहा है इस अस्पताल में सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचेगा|
70 प्रतिशत उपलब्धि पर सांत्वना पुरस्कार:
तय मानकों के सापेक्ष 70 प्रतिशत उपलब्धि पर सांत्वना पुरस्कार दिए जाने का भी प्रावधान है। सांत्वना पुरस्कार के रूप में सदर अस्पताल को 3 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों या अनुमंडलीय अस्पतालों को 1 लाख एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 50,000 रुपए दिए जाते हैं।

फरवरी माह में केंद्रीय टीम ने किया था निरीक्षण व मूल्यांकन कार्य:
लक्ष्य प्रमाणीकरण के लिए फरवरी माह में दिल्ली से आयी केंद्रीय टीम ने निरीक्षण व मूल्यांकन का कार्य किया था| टीम में शामिल डॉ अतुल गुप्ते एवं डॉ समिन रिजवाना ने लेबर रूम,सहित नवजात शिशु देखभाल कक्ष आदि में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं व उपलब्ध संसाधनों पर अपनी संतुष्टि भी जतायी थी| इसके साथ ही मौजूद नर्सों व डॉक्टरों से दी जा रही सेवाओं व व्यावहारिक रूप से दी जा रही सुविधाओं, चिकित्सीय उपकरणों के रखरखाव, इस्तेमाल के तरीके व मरीजों से संबंधित जानकारियों की रजिस्टर में इंट्री आदि तमाम बिंदुओं पर सकारात्मक नजरिया देखने को मिला था।

इन मानकों पर तय होते हैं पुरस्कार:
• अस्पताल की आधारभूत संरचना
• साफ-सफाई एवं स्वच्छता
• जैविक कचरा निस्तारण
• संक्रमण रोकथाम
• अस्पताल की अन्य सहायक प्रणाली
• स्वच्छता एवं साफ सफाई की स्थिति

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …