Breaking News

जिला के सभी ऑक्सीजन प्लांट का पीएम करेंगे आज लोकार्पण

जिला के सभी ऑक्सीजन प्लांट का पीएम करेंगे आज लोकार्पण
– सदर अस्पताल सहित 3 प्रखंडों में 5 ऑक्सीजन प्लांट किया गया है स्थापित
– सीएस ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश
•पीएम केयर्स फंड से सदर अस्पताल को मिला 1000 लीटर/ मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट
•दवा भंडार व आई वार्ड के बीच में स्थापित किया गया है ऑक्सीजन प्लांट

मधुबनी  जिला अस्पताल सहित 3 प्रखंड में बनाए गए 5 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से करेंगे। सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया कि लोकार्पण की तैयारी पूरी की जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर में देशभर की तरह जिले में भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत हुई थी। ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए तब जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनाने की बात कही गई थी। जिला अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन पैदा करने वाला प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल जयनगर में 500 एलपीएम, फुलपरास में 400 एलपीएम, झंझारपुर में 400एलपीएम, अररिया संग्राम में 300 एलपीएम प्लांट की स्थापना की गयी है। जिला अस्पताल में अब एक साथ सैकड़ों लोगों को ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकती है। कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचाव के लिए भी जिला अस्पताल में तैयारी पूरी कर ली गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन के पाइप की फिटिंग भी कर दी गई है।

जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. दयाशंकर निधि ने बताया जिले में संभावित तीसरी लहर की भी तैयारी चल रही है। जिले में ऑक्सीजन प्लांट के अतिरिक्त 525 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। जिसमें सदर अस्पताल में 40, अनुमंडलीय अस्पताल में 25- 25, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा सभी पीएचसी में 10 -10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा सभी सीएचसी में 5- 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। सरकार द्वारा जो ऑक्सीजन के लिए निर्धारित सीमा है उसके अंतर्गत जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं । अगर तीसरी लहर आती है तो उससे निपटने में जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह से तैयार है।

सदर अस्पताल में 1000/मिनट लीटर क्षमता का लगा ऑक्सीजन प्लांट:
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा है। ऑक्सीजन की कमी से टूट रही सांसों की डोर को बचाने के लिए सरकार ने जिले में पीएम केयर्स फंड से 1000/मिनट लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है| जिसके लिए सदर अस्पताल में दवा भंडार तथा आई वार्ड के बीच में स्थल भी चयन कर ऑक्सीजन प्लांट बनाया गया है। जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट स्थापित करने के पीछे मूल उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि जिले की दिन-प्रतिदिन मेडिकल ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करना है। यह सुनिश्चित करना कि जिलों के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में अचानक किसी भी तरह के व्यवधान का सामना न करना पड़े।

अभी सतर्कता का पालन जरूरीः

कोरोना के मामले लगभग खत्म हो गए हैं| इसका यह मतलब नहीं है कि लोग सावधानी बरतना छोड़ दें । अभी सतर्क रहना होगा। लोग अगर सतर्क रहेंगे तो संभावित तीसरी लहर से बचा जा सकता है। सिविल सर्जन कहते हैं कि निश्चित तौर पर लोगों को घर से बाहर जाते वक्त पर मास्क लगाना चाहिए। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी का पालन करना चाहिए। बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथों की धुलाई अवश्य करनी चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया है, उन्हें जाकर टीका ले लेना चाहिए। इसके अलावा जिन्होंने टीका की सिर्फ एक डोज ली है, उन्हें समय पर जाकर दूसरी डोज भी ले लेनी चाहिए। ऐसा करने से लोग कोरोना की चपेट में आने से बचे रहेंगे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …