Breaking News

 MSU के द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय इकाई के अनूप कुमार झा के नेतृत्व में कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया जिसके माध्यम से उनका कहना है कि स्नातक तृतीय खंड में बहुत से छात्रों का प्रायोगिक परीक्षा छूट गया है

विश्वविद्यालय और कॉलेज की लापरवाही की वजह से छात्रों को परीक्षा के दौरान परेशान किया जाता है अवैध रूप से पैसा लिया जाता है जो छात्र पैसा नहीं देते हैं उन्हें डरा कर पैसा वसूला जाता है। मौके पर संगठन के समर्थित एमएलएसएम कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा कि प्रतिदिन हमें प्रैक्टिकल छूट जाने से संबंधित दर्जनों फोन आते हैं, छात्रों का कहना है की विश्वविद्यालय के इतने शार्ट नोटिस के वजह से छात्रों का परीक्षा छूट गया है। जो छात्र प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित होते हैं उनसे जबरन पैसा अवैध रूप से वसूला जाता है छात्रों को कहा जाता है कि पैसे देने पर उनका प्रैक्टिकल की परीक्षा में अंक अधिक कर के दिया जाएगा।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …