Breaking News

पंजाब में ‘आप’ का सत्ता में आना और यूपी में सपा का मजबूत विपक्ष बनना एक नए दौर की शुरुआत : माले

 

पंजाब में ‘आप’ का सत्ता में आना और यूपी में सपा का मजबूत विपक्ष बनना एक नए दौर की शुरुआत : माले

दरभंगा भाकपा-माले दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने उत्तरप्रदेश सहित 5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि UP में जनता के तीखे आक्रोश को मैनेज करने में भाजपा किसी तरह सफल रही, लेकिन उसकी सीटों में भारी गिरावट है. UP में विपक्ष की ताकत पहले से काफी बढ़ी है और भाजपा के खिलाफ एक मजबूत आंदोलन का रास्ता खोल रही है.

भाजपा यह न सोचे कि योगी राज में कानून व्यवस्था का मंत्र बन गया ‘ठोक दो’ को कोई स्वीकृति मिली है. भाजपा के नफरत भरे अभियान और उसकी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एक गहन राजनीतिक व आन्दोलनात्मक विपक्ष और एक लोकतांत्रिक जनजागरण का निर्माण करना आज वक्त की मांग है.

कुल मिलाकर ‘आप’ का पंजाब में भारी बहुमत से सत्ता में आना और यूपी में सपा का मजबूत विपक्ष बन जाने से एक नये दौर की शुरूआत हुई है.

जिला कार्यालय, भाकपा-माले, दरभंगा

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …