Breaking News

Darbhanga डीएम ने “जिला उर्दू नामा” का किया विमोचन

डीएम ने “जिला उर्दू नामा” का किया विमोचन

दरभंगा, समाहरणालय के बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन के कर कमलों से  जिला उर्दू नामा  पत्रिका का विमोचन किया गया।
उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में यह पत्रिका जिला उर्दू भाषा कोषांग, दरभंगा द्वारा
प्रकाशित किया गया है। उर्दू भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ साथ उर्दू के शायरों और साहित्यकारों को अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर देना इसका मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, उप निदेशक जन-संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो0 रिजवान अहमद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक कुमार एवं वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक कुमार उपस्थित थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …