एमएसयू का आंदोलन कल गांव-गांव से निकलेगा छात्रों का जत्था सत्र नियमित समेत 11 सूत्रीय मांग–

दरभंगा म्यूजियम से स्टेशन होते हुए आयकर चौक से विश्वविद्यालय तक पहुंचेगा रैली
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा 15 जून को होने वाले विशाल छात्र आंदोलन में दरभंगा समेत आस पास के जिलों से हजारों की संख्या में छात्र आंदोलन में शामिल होने जा रहे हैं जिस बात की सुचना देते हुए एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने कहा 15 जून का आंदोलन ऐतिहासिक होने जा रहा हैं छात्र एक आवाज में एक मांगो के साथ अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन भी अब खौफ में आ गया हैं जैसे तैसे पार्ट 2 कॉमर्स का

रिजल्ट जारी कर दिया गया एक ऐसा रिजल्ट जिसमे ज्यादातर छात्रों को प्रमोटेड कर दिया गया हैं एक ऐसा रिजल्ट जिसमे छात्रों का नंबर नहीं हैं परसेंटेज नहीं हैं यह कौन सा रिजल्ट जारी किया गया हैं समझा नहीं जा सकता हैं विश्वविद्यालय के कुलपति कॉलेज और डिपार्टमेंट के साथ बैठक कर नोटिस जारी करवाते हैं मिडिया को सुचना देते हैं की छात्र आंदोलन में शामिल मत होइए हमें असामाजिक तत्व कह रहे हैं कुलपति महोदय को जल्द बाजी था की रिजल्ट जारी कर छात्रों में संदेश दे दिया जाए की हम उनके भविष्य के लिए सजग हैं लेकिन ये देखना भूल गए की उसमे कितने छात्रों को प्रमोटेड किया गया हैं कल इसके लिए भी प्रतिकार किया जाएगा 15 जून का आंदोलन मिथिला विश्वविद्यालय को बदलने का काम करेगा हमारी मांग हैं एलएनएमयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिले
स्नातक पीजी और बीएड का डिग्री 3 साल और 2 में जारी हो
एकेडमिक कैलेंडर दिसंबर तक जारी हो
छात्रसंघ का तत्काल चुनाव हो
लॉ और डिस्टेंस में फिर से पढ़ाई चालु हो
सभी रिक्त सीटों पर प्रोफेसर की बहाली हो
सभी कॉलेज डिपार्टमेंट का नाम मिथिलाक्षर में अंकित किया जाए
छात्र छात्राओं को कॉलेज में लाइब्रेरी और लैबोरेट्री की सुविधा उपलब्ध हो
सरकार द्वारा लागू एससी-एसटी और सभी वर्ग के छात्राओं का स्नातक से पीजी तक की शिक्षा निशुल्क हो
सरकारी प्रोफेसर द्वारा संचालित निजी कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगे
विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों पर किये गए फर्जी एफआईआर वापस हो
स्वच्छ सुरक्षित भयमुक्त भ्रष्टाचार मुक्त छात्रों के सुविधाजनक विश्वविद्यालय कैंपस हो
इन मांगो को लेकर छात्रों का जत्था 10 बजे दरभंगा म्यूजियम पहुंचेगा जिसके बाद रैली के शक्ल में हजारों छात्र दरभंगा स्टेशन होते हुए एमएलएसएम कॉलेज आयकर चौक होते हुए विश्वविद्यालय पहुंच शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगो को रखने का काम करेगा हम विश्वविद्यालय प्रशासन से कहना चाहते हैं हमारे मांगो पर सकारात्मक पहल किया जाए नहीं तो हमलोग उग्र आंदोलन को भी बाध्य हो सकते हैं.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal