अच्छे व्यक्तिव के लिए कार्यशैली विकसित करना महत्वपूर्ण है- विशाल कुमार झा

व्यक्तित्व विकास के प्रशिक्षण विशाल कुमार झा ने बताया व्यक्तित्व विकास आपको अपने आप पर काम करने में मदद करता है, जब आप अपने व्यक्तित्व पर काम करने के लिए समय निकालते हैं, तो आप अपनी ताकत और कमजोरियों को समझते हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा द्वारा गर्मी की छुट्टियों में आयोजित निशुल्क प्रशिक्षण कैंप सर्जना निखार शिविर के आज 14वें दिन योग अभ्यास से वर्ग शुरू किया गया जिसमें राम विनोद ठाकुर सर ने छात्राओं को योगा अभ्यास करवाया। मेहंदी का प्रशिक्षण दे रही आंचल कुमारी ने दुल्हन मेहंदी किस प्रकार से लगाया जाता है का अभ्यास करवाया, वहीं स्पोकेन इंग्लिश के वर्ग में राजा कुमार सर ने लिया। मिथिला पेंटिंग का वर्ग ले रहीं आरती कुमारी ने मिथिला पेंटिंग का विभिन्न डिजाइन के बारे में बताया। अंतिम वर्ग नृत्य का प्रशिक्षण रितु चौधरी ने दिया जिसमें उन्होंने ने क्लासिकल नृत्य का अभ्यास करवाया गया।
इस अवसर पर सहयोग के रूप में वैष्णवी कुमारी, दीपशिखा, पूजा मिश्रा, पूजा गुप्ता, अनिमा सिन्हा, सपना कुमारी, स्मिता कुमारी सहित दर्जनों छात्रा उपस्थित रहीं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal