शरीर और आत्मा का मिलन ही नृत्य का सृजन है – रंजीता प्रजापति

शारीरिक व्यवस्थित क्रियाकलाप और आत्मीय भाव का संगम होता है तो ही नृत्य की उत्पत्ति होती है। एक नृत्यांगना के अंदर दोनो को साथ लेकर चलने की कला होनी चाहिए। उक्त बाते आज दिनांक 15.06.2022, बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई के द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में आयोजित हो रहे निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु सर्जना निखार शिविर अंतर्गत नृत्यर्पण नूपुर कलाश्रम की प्रशिक्षिका रंजीता प्रजापति ने बताया।
वही प्रातःकाल में योगा के प्रशिक्षक रौशन उपाध्याय ने सूर्य नमस्कार, व्रजासन एवं सिंहासन के गुर सिखाए।
स्टार कंप्यूटर के प्रशिक्षक राहुल कुमार सिंह ने शिविर में इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस के कार्य एवं उपयोग के बारे में जानकारी से अवगत करवाया।
फाइन आर्ट की प्रशिक्षिका अनामिका कुमारी ने स्केचिंग की विधियों को सरल तरीके से बनाने की दिशा निर्देश दिया।
ब्यूटीशियन की प्रशिक्षिका अनुराधा लाला ने फेशियल की तरीके एवं बरतने वाली सावधानियों पर विस्तार से अवगत करवाया।
संगीत के प्रशिक्षक मोहित पांडेय ने लोकगीत के बारे में चर्चा कर एवं स्वराभ्यास पर जोड़ दिया।
इस अवसर पर सहयोग में प्रदेश सह मंत्री पूजा काश्यप, वैष्णवी कुमारी, पूजा कुमारी, जिला संयोजक हरिओम झा, अंजली सहित दर्जनों सहयोगी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal