Breaking News

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार में मिथिला को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व मिलने पर विद्यापति सेवा संस्थान ने हर्ष जताया।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार में मिथिला को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व मिलने पर विद्यापति सेवा संस्थान ने हर्ष जताया।

शुक्रवार की देर शाम भारत सरकार के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए घोषित नामों की सूची में मिथिला को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व मिलने पर विद्यापति सेवा संस्थान ने प्रसन्नता जाहिर की। महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि लोकगायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिथिला की बेटी सहरसा की डा. रंजना झा, ध्रुपद गायन के क्षेत्र में प्रेम कुमार मल्लिक, रंगमंच के क्षेत्र में पूर्णिया के मिथिलेश राय, ठुमरी गायन के क्षेत्र में मधुबनी की कुमुद दीवान और इसके युवा कोटि के पुरस्कार के लिए मधुबनी की राइजिंग स्टार मैथिली ठाकुर का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन होना आम मिथिला वासी के लिए गर्व की बात है।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मिथिला के कलाकारों को उचित प्रतिनिधित्व मिलने से लोक कलाकारों में अद्भुत ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका सुखद परिणाम आने वाले दिनों में स्वाभाविक रूप से देखने को मिलेगा। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने चयनित कला साधकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते कहा कि इनकी कला साधना ने आज एकबार फिर साबित कर दिखाया है कि मिथिला में अभी धरोहर कलाएं आज भी जीवंत हैं।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि कला की विभिन्न विधाओं में एकसाथ सफलता का परचम लहरा कर मिथिला के कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर मिथिला की प्रतिभा का लोहा मनवाने का काम किया है। उन्होंने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित कलाकारों को बधाई देते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया। मिथिला के कलाकारों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर डा रमेश झा, डा महेन्द्र नारायण राम, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, विनोद कुमार झा, प्रो विजय कांत झा, डॉ उदय कांत मिश्र, डॉ गणेश कांत झा, दुर्गानंद झा, नवल किशोर झा, डा उषा चौधरी, डा ममता ठाकुर, डा सुषमा झा, आशीष चौधरी, पुरुषोत्तम वत्स, मणिभूषण राजू आदि ने भी हर्ष जताया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …