Breaking News

दरभंगा टारगेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में लैंगिक हिंसा के विरुद्ध महिला जागरूकता पखवाड़ा का किया गया आयोजन

टारगेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में लैंगिक हिंसा के विरुद्ध महिला जागरूकता पखवाड़ा का किया गया आयोजन

 


दरभंगा,  वन स्टॉप सखी सेन्टर, दरभंगा द्वारा टारगेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दरभंगा में लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अंतराष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत महिला संरक्षण पदाधिकारी अज़मतून निशा द्वारा महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध लागू कानूनों की जानकारी एवं महिला हिंसा के कार्य को और इस संबंध में बने कानून एवं दी जाने वाली सेवा की जानकारी दी गयी तथा उपस्थित लोगों द्वारा इसकी शपथ ली गयी।
उक्त अवसर पर आराधना कुमारी द्वारा बच्चों से संबंधित समस्याओं, विभिन्न प्रकार के हिंसा, भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, बेटा पैदा करने के लिए अनुचित दबाव देना, आर्थिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, दहेज प्रथा आदि विषयों पर जानकारी दी गयी।
इसी बीच इंस्टीट्यूट की पारा मेडिकल की छात्रा अमरीन ख़ानम और अरशी क़ायनात ने लैंगिक हिंसा के विरुद्ध उपस्थित छात्र और छात्राओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत मे लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने परिवार समाज एवं देश के महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा का हमेशा विरोध करेंगी तथा महिलाओं की अस्मिता को धुमिल करने वाले किसी भी कृत्य में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से उनकी भागीदारी नहीं होगी एवं महिला उत्पीड़न का कोई मामला उनके संज्ञान में आने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध वे कानूनी कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करेंगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा यह भी संकल्प लिया गया कि इस सन्देश को वे घर-घर पहुचाएंगे एवं टॉल फ्री नम्बर – 181 की जानकारी सभी को देंगे।
कार्यक्रम में शामिल चाइल्ड लाइन दरभंगा के केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी ने लैंगिक हिंसा के विरुद्ध पुरुषों की भूमिका पर परिचर्चा की।
इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ इंतेख़ाब हक़, चेयरमैन डॉ कायनात अफताब, डायरेक्टर डॉ मोहम्मद मज़हर इस्लाम, ओटी मैनेजर पूजा रानी, डायरेक्टर डॉ. समन अंसार और जाहिद अनवर राजू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

 

Check Also

दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

🔊 Listen to this दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या–47 में भी आयोजित हुआ सहयोग …