Breaking News

आइसा जिला कमिटी की बैठक आयोजित। छात्र-छात्राओं के जीवन से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ 22 को होगा सीनेट घेराव।

आइसा जिला कमिटी की बैठक आयोजित।

छात्र-छात्राओं के जीवन से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ 22 को होगा सीनेट घेराव।

विवि में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता के जिम्मेवार कुलपति के खिलाफ चौतरफा आन्दोलन की जरूरत – आइसा

दरभंगा

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) दरभंगा जिला कमिटी कि बैठक आज ललित नारायण मिथिला विवि परिषर में आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज की अद्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव मयंक कुमार यादव में किया। बैठक में 22 दिसंबर सीनेट घेराव, 15 से 20 फरवरी पार्टी महाधिवेशन, 15 फरवरी रैली, पार्टी सदस्यता भर्ती सहित अन्य विषयों पर बातचीत की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए आइसा नेताओ ने कहा कि ललित नारायण मिथिला विवि लगातार कुलपति और कुलसचिव के कर्तव्यहीनता के चलते पूरे बिहार में चर्चा में बना हुआ है।
आज लाखो छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। समय पर परीक्षा और समय पर परिणाम देने में आज मिथिला विवि काफी पीछे है। विवि के अंदर अधिकारियों की मनमानी चरम पर है। विवि हिन्दी विभाग के पूर्व सहायक प्राध्यापक पर आज तक करवाई नही हुई। डेटा सेंटर की गरबरी के कारण आज रिजल्ट समय पर नही आ रहा है। आज विवि शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। कोई भी काम संहि ढंग से नही हो पा रहा है। अधिकारियों की मनमानी चरम पर है। कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य नही है। प्रो इंचार्ज की मनमानी चरम पर है। लंबे समय से कॉलेज में शिक्षक कर्मचारी की कमी है। इन सभी सवालों पर 22 दिसंबर को सीनेट के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
वही आइसा नेताओ में पार्ट 3rd के विशेष प्रायोगिक परीक्षा की तिथि की मांग को लेकर धरना पर बैठे छात्र-छात्राओं का समर्थन किया है। और विवि प्रशासन से मांग किया है पार्ट 3rd के छूटे हुए छात्रो को विशेष प्रायोगिक परीक्षा देने की मांग की है। अन्यथा छात्र आन्दोलन और तेज होगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, जिला सचिव मयंक कुमार यादव, राजू कर्ण, किशुन कुमार, सुफियान आजम, शमशाद आलम, मिथिलेश कुमार यादव, समीर कुमार, सबा रौशनी, दुर्गा कुमारी, मंजू सोरेन सहित कई लोग शामिल थे।

 

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …