Breaking News

दरभंगा  जिलाधिकारी  राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकक्ष में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी।   

सड़क सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

दरभंगा,   जिलाधिकारी  राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकक्ष में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर पथ निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के सभी सड़कों के किनारे उजली पट्टी को फिर से रंगवा दे तथा डिवाइडर को ऊंचा करवा दें, सड़क के दोनों ओर कैट्स आई लगवया जाए  शहर से गुजरने वाली सड़कों के जंक्शन पॉइंट पर आवश्यकता अनुसार संकेतक का साइनेज लगवाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए एक टीम बनाई जाए, जो यह देख ले कि कहां-कहां पार्किंग जोन बनाया जा सकता है, किन स्थलों को नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जहां भी सड़क का निर्माण हो रहा है वहां पानी का छिड़काव संबंधित एजेंसी से करवाया जाए ताकि धूल कण न उड़ सके। साथ ही जिन वाहनों से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है वह भी ढक कर मिट्टी को ले जाएं ताकि धूल कण न उड़ सके,इसके कारण प्रदूषण बढ़ता है और दुर्घटना भी होती है।
उन्होंने कहा कि जितने भी ब्लैक स्पॉट है जहां पर प्रायः दुर्घटना होती है उन स्थलों को चिन्हित किया जाए।
साथ ही नया ड्राइविंग लाइसेंस लेने वाले को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाए, साथ ही उनसे शपथ पत्र लिया जाए कि कभी भी किसी नशा का प्रयोग नहीं करेंगे।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हिट एंड रन से हुई मृत्यु के मामले में परिवहन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है और उसमें दो लाख रुपये का मुआवजा जिला परिवहन कार्यालय से प्रदान किया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्पाद विभाग, पुलिस विभाग, यातायात एवं परिवहन विभाग को नशा मुक्त वाहन चालक का अभियान चलाने का निर्देश दिया  और कहा कि इस अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से निरंतर जांच की जाए।
जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत 16 एंबुलेंस अनुदान पर दिया जाना है इसके लिए ईबीसी एवं एससी/ एसटी वर्ग के आवेदक 26 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने प्रखंडवार रिक्ति की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दिल्ली मोड़ से आगे एफसीआई से खाद्यान्न उठाने वाले वाहन दो से तीन कतार में लग जाते हैं जिससे वहाँ जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि नियम तोड़ने वाले वाहनों पर जुर्माना अधिरोपित किया जाए।
विद्यालयों के वाहनों के लिए विद्यालय वाहन परिवहन समिति को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया कि विद्यालयों द्वारा भीएलटीडी,पैनिक बटन, स्पीड लिमिट डिवाइस, इमरजेंसी गेट, फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र लगाया जाता है कि नहीं इसकी जांच की जाए।
साथ ही विद्यालयों द्वारा परिवहन प्रभारी की नियुक्ति की गई है कि नहीं, वाहनों के परमिट वैध है कि नहीं, इसके साथ ही वाहनों चालकों के आँख एवं कान टेस्ट कराई गई है कि नहीं यह जांच करने के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक समाहर्ता सूर्य प्रताप सिंह, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …