Breaking News

MSU के संयुक्त तत्वाधान में बिहार सरकार नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया

मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा लहेरियासराय टावर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार , अभिषेक कुमार झा एवं नीरज क्रांतिकारी के संयुक्त तत्वाधान में बिहार सरकार नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया । वक्ताओं व नेतृत्वकर्ता ने मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी किया।

संवाददाता अजित कुमार सिंह

नेता अविनाश भारद्वाज ने कहा कि विदित हो कि : बिहार लोक सेवा आयोग 20 तारीख के विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मुख्य परीक्षा के संरचना में परिवर्तन करने का निर्णय किया गया है। यह मैथिली भाषी छात्र-छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ है । ये बिहार सरकार की मैथिली भाषा को कमजोर करने की सोची समझी साजिश है। इससे मैथिली साहित्य का भी भयंकर नुकसान हुआ है। ज्ञात हो कि मैथिली भाषाई व गैर-भाषाई अनेकों छात्र सहजता से इस विषय के साथ बिहार के सर्वोच्च पद पर आसीन है ।

जिप सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर ने बताया कि :- मैथिली बिहार की एक मात्र भाषा है जिसे संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त है । मिथिला स्टूडेंट यूनियन सदैव मैथिली भाषा के उत्थान व समृद्ध करने का संकल्प व्यक्त किया । प्राथमिक शिक्षा के माध्यम से मैथिली की पढ़ाई, सरकारी कार्यालय में मैथिली के प्रयोग किये जाने की मांग की गई और मैथिली भाषा को BPSC में अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग पुतला दहन के माध्यम से की गई।

छात्र नेता व जिप सदस्य सागर नवदिया ने कहा कि : समस्त मिथिलावासी सरकार के इस निर्णय से आहत है , निंदनीय करतूत का समस्त मिथिलावासी कड़े शब्दों में निंदा करता है । यह मगधराकस सरकार मैथिली भाषा के साथ अपमान किया है ।
सरकार की यह नीति अत्यंत निंदनीय है। 8 करोड़ मैथिलीभाषी का अपमान है। निश्चित ही बिहार सरकार के इस निर्णय का जोरदार विरोध होगा

इस पुतला दहन कार्यक्रम में मिथिलावादी नेता विद्या भूषण राय गोपाल चौधरी , शिवेंद्र वत्स , विजय श्री टुन्ना , गोपाल झा , अमित मिश्रा , मयंक विश्वास , सुमन यादव , विनय पासवान , भरत महापात्रा , अंकित आज़ाद , विनय मैथिल व अनेकों लोग उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …