Breaking News

दिव्यांग महिला को मिला वैशाखी एवं कंबल बासगीत पर्चा के लिए आई थी जनता दरबार में

दिव्यांग महिला को मिला वैशाखी एवं कंबल

बासगीत पर्चा के लिए आई थी जनता दरबार में

दरभंगा, जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में गौड़ाबौराम प्रखण्ड के  कुशहर पंचायत की भूमिहीन महिला प्रमिला देवी बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की अपनी फरियाद लेकर आई थी।
सुनवाई के दौरान महिला ने अपनी स्थिति से अवगत कराते हुए आवास निर्माण हेतु जमीन न रहने व सरकारी जमीन की बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की मांग रखी। प्रमिला देवी दिव्यांगजन हैं।
जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी गौड़ाबौराम को प्रमिला देवी के लिए जमीन ढूंढने का निर्देश दिया।
साथ ही प्रमिला देवी के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से वैशाखी एवं जिला आपदा प्रबंधन शाखा से कंबल मंगवा कर अपने कर कमलों से प्रदान किया।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …