Breaking News

निजी अस्पताल में ईलाजरत शिशु को उनके माता-पिता को सुपुर्द करवाया चाइल्ड लाइन

निजी अस्पताल में ईलाजरत शिशु को उनके माता-पिता को सुपुर्द करवाया चाइल्ड लाइन

चाइल्ड लाइन के आग्रह पर अस्पताल ने किया ईलाज में लगे खर्च को माफ

डी.एम.सी.एच. के शिशु विभाग में चल रहा है बच्चे का ईलाज

दरभंगा,  शिव शारदा मेमोरियल हॉस्पिटल, दोनार, दरभंगा के डॉ. रविन्द्र मुखिया के द्वारा चाइल्ड लाइन के टॉल फ्री नंबर 1098 पर 20 दिसम्बर को फोन करके एक इलाजरत नवजात शिशु के बारे में सूचना दी गयी।
उक्त सूचना के बाद चाइल्ड लाइन के परामर्शी सच्चिदानंद झा, पंकज कुमार चौधरी एवं शिवगंगा देवी ने उक्त हॉस्पिटल पहुँचकर वहाँ के मुख्य डॉ. रवि प्रकाश से मिले, उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि एक नवजात शिशु को उसके पिता, जो मधुबनी जिला के लौकही थाना क्षेत्र के छातापुर गाँव के रहने वाले हैं, के द्वारा 19 नवम्बर 2022 को दरभंगा के शिव शारदा हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर ईलाज करवाया जाता रहा। 11 दिसंबर तक माता पिता नवजात के पास रहकर ईलाज करवाता रहा,लेकिन 12 दिसम्बर को उसके माता पिता नवजात शिशु को हॉस्पिटल में इलाजरत छोड़कर चुपके से अपने घर चले गए।
जब माता- पिता को हॉस्पिटल द्वारा फोन कर बच्चे के पास बुलाया गया, तो उनके द्वारा कहा गया कि वे बच्चे के पास नहीं जाएंगे और न ही बच्चे को लेंगे। बच्चा का जो करना है, हॉस्पिटल करे।
चाइल्ड लाइन को बच्चा से संबंधित जानकारी मिलने और बच्चे को देखने के बाद, बच्चे से संबंधित जानकारी बाल कल्याण समिति दरभंगा को देकर आगे की कार्यवाही हेतु आग्रह किया गया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार झा द्वारा हॉस्पिटल आकर डॉक्टर से जानकारी ली गयी और बच्चे को देखने के बाद समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
अगले दिन चाइल्ड लाइन केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी एवं वन स्टॉप सेंटर के केन्द्र प्रबंधक अज़्मतून निशा के द्वारा शिशु को देखा गया तथा डॉ. रवि प्रकाश द्वारा आग्रह किया गया कि जल्द बच्चा के संबंध में निर्णय लिया जाय।
डॉक्टर को तत्काल शिशु का देखरेख करने के लिए आग्रह किया गया। चाइल्ड लाइन दरभंगा ने मधुबनी चाइल्ड लाइन को सूचना देकर शिशु के माता पिता से संपर्क कर उन्हें शिशु के पास भेजने के लिए आग्रह किया गया।
शिशु के माता पिता द्वारा बताया गया कि वे बहुत गरीब हैं और हॉस्पिटल का पैसा देने में असमर्थ हैं। 26 दिसम्बर को माता अपने परिजन के साथ दरभंगा आये और चाइल्ड लाइन दरभंगा को साथ लेकर हॉस्पिटल पहुँचे।
जहाँ डॉ. रवि प्रकाश द्वारा शिशु के ईलाज में लगा पूरा खर्चा, हॉस्पिटल फ्री, दवा का पैसा जो कि लगभग एक लाख से ऊपर था, को चाइल्ड लाइन दरभंगा के आग्रह पर माफ किया गया।
डॉक्टर द्वारा बताया गया कि बच्चे को अभी कुछ दिनों की ईलाज की आवश्यकता है, माता द्वारा बच्चा को वहाँ से लेकर आगे ईलाज के लिए डी.एम.सी.एच. के शिशु रोग विभाग में भर्ती करवाया गया है, जहाँ शिशु का ईलाज माता एवं परिजन के देख-रेख में चल रहा है।

Check Also

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

🔊 Listen to this   एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य …