Breaking News

 वित्त मंत्री सीतारमन द्वारा प्रस्तुत वित्तीय बजट   इस बजट में हर वर्ग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आम से लेकर खास वर्ग सभी का ध्यान रखा गया है।

वित्त मंत्री सीतारमन द्वारा प्रस्तुत वित्तीय बजट   इस बजट में हर वर्ग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आम से लेकर खास वर्ग सभी का ध्यान रखा गया है।

गत कई वर्षों से प्रतीक्षारत करदाता, नौकरीपेशा को आयकर में छूट देकर राहत दी गई है।  7 लाख तक की आमदनी वाले मध्यमवर्ग को राहत मिलेगी वही कर छूट की सीमा 2.5 लख्स से बढ़ाकर 3 लाख की गई है जब की अपेक्षा 4 से 5 लाख थी साथ ही 80सी एवं अन्य धाराओं में भी छूट की सीमा में बढ़ोतरी की अपेक्षा थी खैर अपेक्षा का क्या।
एमएसएमई (MSME) के तहत स्थापित लघु उद्योगों को 3 करोड़ टर्नओवर तक आयकर में छूट , स्टार्टअप उद्यमियों को 3 की जगह 4 साल तक आयकर से छूट , आइटीआर (ITR)भरने एवं केवाईसी (KYC)प्रक्रिया में सुधार सभी स्वागत योग्य घोषणाएं है। बचत को बढ़ावा देने के लिए आधी आबादी( महिलाओं) को 2 लाख तक की बचत पर 7:30 % ब्याज एवं बुजुर्गों को बचत की सीमा में 15 से 30 लाख की बढ़ोतरी स्वागत योग्य है।
बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है जिनमें 5जी सर्विस के लिए 100 रिसर्च लैब, मोटा अनाज के लिए इंस्टिट्यूट , स्किल इंडिया सेंटर की स्थापना, इंफ्रास्ट्रक्चर रेल एवं रोड फंड में बढ़ोतरी की घोषणा स्वागत योग्य है। वही बच्चों एवं युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, वैकल्पिक ऊर्जा के लिए हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा, हरित विकास पर जोर आदि स्वागत योग्य कदम है।
~बिनोद कुमार पंसारी, संस्थापक प्रधान सचिव- दरभंगा डिविजनल चेंबर ऑफ कॉमर्स , संस्थापक अध्यक्ष – दरभंगा यूनेस्को क्लब|

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …