
• शमशान की जमीन को निजी जमीन बताकर बेचे जाने पर ग्रामीणों में फूटा आक्रोश
• ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से हमारे पूर्वज इस जगह पर शव का दाह संस्कार करते आ रहे हैं।
• शमशान की भूमि है सरकारी जमीन
सदर प्रखंड के नैना घाट पंचायत के मझीयामा गांव के वार्ड संख्या 10 में श्मशान घाट को लेकर ग्रामीणों में है आक्रोश। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव के सभी वर्ग का यह श्मशान है। हमारे पूर्वज इस जगह पर कई वर्षों से इस जगह पर शव का दाह संस्कार करते हुए आ रहे हैं और अब हम लोग भी यहां पर शव का दाह संस्कार कर रहे हैं। लेकिन हमारे ही गांव के रविंद्र सिंह पिता स्वर्गीय आदित्य नारायण सिंह का अपना निजी जमीन श्मशान के बगल पड़ता है। लेकिन अपनी जमीन के साथ-साथ वह शमशान की जमीन जो कि सरकारी जमीन है उसको भी बेचा जा रहा है। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और हाल ही में एक शव का दाह संस्कार किया गया जिसके ऊपर रविंद्र सिंह के द्वारा उस पर लिखित आवेदन के तहत केस किया गया है। जो कि ग्रामीणों ने कहा कि यह सरासर गलत है और रविंद्र सिंह के द्वारा शमशान की जमीन बेचना तो सरासर गलत होते हुए दिखाई दे रहा है। रागिनी देवी •बबीता देवी • नूतन देवी • परु देवी • कंचन देवी • नरेश सहनी •बाबाजी मंडल • बिंदेश्वर मंडल अमृत मंडल शिव शंकर मंडल • उपेंद्र मंडल • ललन मंडल • रामवृक्ष मंडल • मुरारी मंडल • राजा मंडल • जाले चौपाल • राजकुमार चौपाल • दिगंबर मंडल • छोटू चौपाल • शंभू कुमार यादव • श्यामानंद सिंह • केशव कुमार सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने इस शमशान की जमीन को बेचने का विरोध किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal